{"_id":"5d50dd4b8ebc3e6ca72d6408","slug":"depressed-prithvi-shaw-flies-to-london-after-doping-case-8-month-ban","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी कहलाते थे टीम इंडिया के अगले तेंदुलकर, अब बैन लगने के बाद हुई हालत खराब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कभी कहलाते थे टीम इंडिया के अगले तेंदुलकर, अब बैन लगने के बाद हुई हालत खराब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 12 Aug 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ समय पहले 18 साल के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री हुई थी और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर अपना दम साबित किया था। वैसे तो जूनियर क्रिकेट में धमाल मचाने के कारण पृथ्वी की तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से होती आ रही थी, लेकिन कैरेबियाई टीम के खिलाफ शतक के बाद हर किसी ने उन्हें टीम इंडिया का नया सचिन मान लिया था। मगर अब टीम इंडिया का यही भविष्य गलत कारणों की वजह से चर्चाओं में है।
2 of 4
पृथ्वी शॉ
डोप टेस्ट में फेल होने के बाद अब से कुछ ही दिन पहले BCCI ने पृथ्वी पर आठ महीने का बैन लगाया था। बैन लगने के बाद पृथ्वी शॉ ने अपनी गलती मान ली थी। इसके बाद उनके बैन को लेकर विवाद लगातार जारी है। लगातार हो रहे विवाद और बैन की वजह से क्रिकेट के मैदान से दूर हो चुके पृथ्वी शॉ अब डिप्रेशन में चले गए हैं। विवादों और बैन से जुड़ी खबरों से दूर रहने के लिए वे भारत छोड़कर इंग्लैंड चले गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने बैन के खत्म होने तक पृथ्वी शॉ वहीं रहेंगे। उनका बैन 15 नवंबर को खत्म हो रहा है।
3 of 4
पृथ्वी शॉ
बोर्ड द्वारा बैन लगाए जाने के बाद पृथ्वी शॉ ने अपनी गलती स्वीकारते हुए ट्वीट किया था कि मुझ पर 15 नवंबर तक का बैन लगाया गया है। ये एक कफ सिरप में मौजूद प्रतिबंधित पदार्थ की वजह से हुआ जो मैंने अनजाने में ली थी। फरवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान मुझे जुखाम हो गया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मैं पैर में लगी चोट से जूझ रहा था। मैं ठीक हो रहा था और मुझे मैदान पर जल्दी लौटना था और इसी की वजह से मैंने सावधान रहने के लिए प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं। मैं अब भी अपनी चोट से जूझ रहा हूं जो पिछले टूर्नामेंट में मुझे लगी थी। इस खबर से मैं काफी सदमे में हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पृथ्वी शॉ
भारत के लिए अब तक दो टेस्ट मैच में 118.50 की औसत से 237 रन (एक शतक और एक अर्धशतक) बनाने वाले पृथ्वी ने अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाकर कमाल कर दिया था। इस साल 22 फरवरी को इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान पृथ्वी शॉ के यूरीन का सैंपल लिया गया था। उनके यूरीन में प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया था। ये टेस्ट बीसीसीआई ने अपने एंटी डोपिंग प्रोग्राम के तहत कराया था। उनका टेस्ट पॉजिटीव होने की वजह से उनपर बोर्ड ने आठ महीने का बैन लगा दिया था जो मार्च से ही शुरू हो गया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।