{"_id":"64c38c4b7c133fefa00fcbf7","slug":"deodhar-trophy-2023-riyan-parag-hits-84-ball-hundred-smashes-record-11-sixes-breaks-yusuf-pathan-record-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deodhar Trophy: रियान पराग का तूफानी शतक, लगाए 11 छक्के; यूसुफ पठान का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Deodhar Trophy: रियान पराग का तूफानी शतक, लगाए 11 छक्के; यूसुफ पठान का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Fri, 28 Jul 2023 03:07 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 28 Jul 2023 03:07 PM IST
सार
रियान पराग देवधर ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने यूसुफ पठान को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
रियान पराग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवधर ट्रॉफी में असम के ऑलराउंडर रियान पराग ने शुक्रवार (28 जुलाई) को तूफानी पारी खेली। उन्होंने ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ 84 गेंद पर शतक जड़ दिया। पराग ने 102 गेंद की पारी में 131 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और 11 छक्के लगाए। पराग ने पुडुचेरी में खेले गए इस मुकाबले में छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने भारत के पूर्व बल्लेबाज यूसुफ पठान का 13 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
रियान पराग देवधर ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने यूसुफ पठान को पीछे छोड़ दिया। पठान ने 2010 में वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ नौ छक्के लगाए थे। वहीं, श्रेयस अय्यर ने इंडिया बी के लिए इंडिया सी के खिलाफ 2018 में आठ छक्के उड़ाए थे।
पराग और कुशर्ग ने तोड़ा पाकिस्तानी रिकॉर्ड
पराग ने सिर्फ एक ही रिकॉर्ड अपने नाम नहीं किया, बल्कि उन्होंने कुमार कुशर्ग के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 235 रन की साझेदारी की। यह लिस्ट ए इतिहास में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। पराग और कुशर्ग ने मिलकर पाकिस्तान के आदिल अमीन और मोहम्मद हारिस का रिकॉर्ड तोड़ा। अमीन और हारिस ने 2021 में खैबर पख्तूनख्वा के लिए 227 रन की साझेदारी की थी।
विज्ञापन
57 रन पर गिर गए थे पांच विकेट
ईस्ट जोन के कप्तान सौरभ तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 57 रन पर टीम के पांच विकेट गिर गए। अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन 10, उत्कर्ष सिंह 11, विराट सिंह दो, सुभ्रांशु सेनापति 13 और कप्तान सौरभ तिवारी 16 रन बनाकर आउट हुए। यहां से रियान पराग ने कुशर्ग के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों ने ईस्ट जोन को 300 रन के पार पहुंचाया। कुशर्ग शतक से चूक गए। वह 87 गेंद पर 98 रन बनाकर आउट हुए। ईस्ट जोन ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 337 रन बनाए।