{"_id":"63c7d3385f8a8443fa76be25","slug":"delhi-former-pitch-curator-radheshyam-sharma-passes-away-had-a-special-contribution-in-anil-kumble-10-wickets-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पूर्व पिच क्यूरेटर राधेश्याम शर्मा नहीं रहे, पाकिस्तान के खिलाफ कुंबले के 10 विकेट में भी था खास योगदान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Delhi: पूर्व पिच क्यूरेटर राधेश्याम शर्मा नहीं रहे, पाकिस्तान के खिलाफ कुंबले के 10 विकेट में भी था खास योगदान
Wed, 18 Jan 2023 04:41 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 18 Jan 2023 04:41 PM IST
सार
राधेश्याम शर्मा पिच क्यूरेटर होने के साथ-साथ कोच भी थे। दिल्ली के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने उनसे कोचिंग भी ली थी। क्रिकेट को लेकर उनकी समझ के सभी कायल थे।
विज्ञापन
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के पूर्व पिच क्यूरेटर राधेश्याम शर्मा नहीं रहे। बुधवार (19 जनवरी) को उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राधेश्याम शर्मा पिच क्यूरेटर होने के साथ-साथ कोच भी थे। दिल्ली के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने उनसे कोचिंग भी ली थी। क्रिकेट को लेकर उनकी समझ के सभी कायल थे।
दिल्ली में जब पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लिए थे, तब राधेश्याम शर्मा ने टीम इंडिया को अहम सुझाव दिए थे। फरवरी 1999 में पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में टेस्ट मैच खेल रही थी। उस मुकाबले की दूसरी पारी में कुंबले ने कहर बरपाया था।
राधेश्याम शर्मा ने दूसरी पारी में टीम इंडिया को सलाह दी थी कि कुंबले को छोर को बदला जाए। जब कुंबले का छोर बदला गया तो उन्होंने लगातार विकेट चटकाए और रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन
बात 2009 की है। श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर आई थी। उसे दिल्ली में पांचवां वनडे खेलना था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने जब 23.3 ओवर में पांच विकेट पर 83 रन बना लिए थे, तब पिच को खतरनाक घोषित कर दिया गया। इस कारण मैच रद्द हो गया। कहा जाता है कि राधेश्याम शर्मा ने पहले ही बता दिया था कि इस मैदान पर मैच नहीं हो पाएगा। उनकी बात सही साबित हुई।