फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Daredevils will show to strength

दिल्ली डेयरडेविल्स को दिखाना होगा दम

Thu, 18 Oct 2012 10:59 PM IST
डरबन/खेल डेस्क
डरबन/खेल डेस्क Updated Thu, 18 Oct 2012 10:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi Daredevils will show to strength
चैंपियंस लीग में अन्य आईपीएल टीमों की तुलना में फिलहाल बेहतर स्थिति में चल रही दिल्ली डेयरडेविल्स जब शुक्रवार को ऑकलैंड के खिलाफ उतरेगी तो टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए उसे जीत के साथ-साथ अपनी मजबूत दावेदारी भी पेश करनी होगी।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में दिल्ली की स्थिति फिलहाल ऑकलैंड से बेहतर है। ऑकलैंड अपने दो में से एक मैच गंवा कर ग्रुप ‘ए’ में चार अंकों के साथ दिल्ली से एक स्थान नीचे है जबकि दिल्ली पहला मैच जीतकर चार अंक हासिल कर चुकी है। दिल्ली ने गत 13 अक्तूबर को सेंचुरियन में कोलकाता नाइटराइडर्स को 52 रनों से हराया था।
विज्ञापन


दिल्ली के पास वीरेंद्र सहवाग, कप्तान महेला जयवर्धने, केविन पीटरसन, उन्मुक्त चंद और रोस टेलर जैसे बल्लेबाज हैं जबकि गेंदबाजों में इरफान पठान, मोर्न मोर्कल उमेश यादव और अजित अगरकर जैसे अनुभवी गेंदबाज शामिल हैं। हालांकि कोलकाता के खिलाफ मैच में उन्मुक्त को छोड़कर बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन सराहनीय नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर न्यूजीलैंड की घरेलू टीम ऑकलैड ने टाइटंस से हार का सामना किया था लेकिन वह ग्रुप के अपने पहले मैच में कोलकाता को सात विकेट से हरा चुका है। ऑकलैंड के पास मार्टिन गुप्टिल, लुई विंसेंट, अजहर महमूद और अनारू किचेंन के रूप में बढ़िया बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी का दारोमदार काइली मिल्स, मिचेल बेट्स, आंद्रे एडम्स और रोनी हीरा पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed