फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   delhi daredevils vs chennai super kings 30th match ipl 2018 match preview

DDvCSK: युवा श्रेयस अय्यर की टीम देगी धोनी के 'शेरों' को चुनौती

Mon, 30 Apr 2018 03:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Apr 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
delhi daredevils vs chennai super kings 30th match ipl 2018 match preview
shreyas iyyer

नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम फिर से जीत की राह पर लौटी है। अब सोमवार को उसका मुकाबला अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही चेन्नई सुपरकिंग्स से है। जहां दिल्ली की टीम अपनी संभावनाओं को कायम रखने के लिए प्रयासरत है, वहीं चेन्नई भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को मिली हार के बाद जीत को बेताब होगी।

विज्ञापन


डेयरडेविल्स को गौतम गंभीर की कप्तानी में संघर्ष कर रही थी, लेकिन श्रेयस की कप्तानी में खेले गए पहले मैच में उसने कोलकाता नाइटराइडर्स को घरेलू मैच में हराकर जीत का फॉर्मूला हासिल कर लिया। हालांकि कोच रिकी पोंटिंग की टीम तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। उसके खाते में सात मैचों में केवल दो जीत हैं। प्लेऑफ की होड़ में कायम रहने के लिए उसे जीत का सिलसिला जारी रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स को संघर्षरत मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार से झटका लगा है। डेयरडेविल्स के लिए चेन्नई को हराना बड़ी चुनौती है क्योंकि हार वह वहन नहीं कर सकती। दिल्ली को अपने कप्तान श्रेयस अय्यर से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी जैसा उन्होंने केकेआर के खिलाफ 93 रन बनाकर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अय्यर के अलावा अन्य बल्लेबाज ओपनर पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और कोलिन मुनरो को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलियाई मैक्सवेल अच्छी शुरुआत तो करने में सफल रहे हैं लेकिन उसे बड़ी पारी में बदलने में विफल रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा क्या डेयरडेविल्स पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को फिर अंतिम एकादश से बाहर रखेगी जोकि आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं और केकेआर के खिलाफ भी नहीं उतरे थे। 

चेन्नई की बल्लेबाजी में है गहराई

delhi daredevils vs chennai super kings 30th match ipl 2018 match preview
एमएस धोनी

उधर दो वर्ष के बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से रन निकल रहे हैं। अंबाती रायडू भी फॉर्म में हैं। शेन वाटसन और ड्वेन ब्रावो भी योगदान कर रहे हैं। दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ ये बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम हैं। 

कोच स्टीफन फ्लेमिंग इस बात से भी खुश होंगे कि सुरेश रैना ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 75 रन बनाकर लय हासिल कर ली है। सैम बिलिंग्स और रवींद्र जडेजा के कारण चेन्नई की बल्लेबाजी में गहराई भी है। 

दीपक चाहर कई हफ्तों के लिए बाहर 

सुपरकिंग्स अपने गेंदबाजी पक्ष को लेकर चिंता में होगी। मुंबई के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आसानी से रन बटोरे। उन्हें मजबूत वापसी की जरू रत है। खासतौर पर शार्दुल ठाकुर को जिनके खिलाफ रोहित शर्मा ने आक्रामक रुख अपनाया था। 

चेन्नई के लिए गेंदबाजी मोर्चे पर मुश्किलें इसलिए भी बढ़ी हैं क्योंकि दीपक चाहर जो मुंबई के खिलाफ अपना तीसरा ओवर पूरा नहीं कर पाए थे वह मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कई हफ्ते के लिए बाहर हो गए हैं। स्पिन विभाग में अनुभवी हरभजन पर जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed