फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi court issues bailable warrant against Gautam Gambhir

गौतम गंभीर के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने जारी किया वारंट, फ्रॉड करने का है आरोप 

Wed, 19 Dec 2018 09:03 PM IST
mukesh jha Mukesh Jha
Updated Wed, 19 Dec 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
Delhi court issues bailable warrant against Gautam Gambhir
gautam gambhir

हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले गौतम गंभीर के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने वारंट जारी किया है। टीम इंडिया के इस पूर्व बल्लेबाज पर रियल स्टेट फ्रॉड करने का आरोप है। बता दें कि गंभीर को अब 24 जनवरी 2019 से पहले कोर्ट के समक्ष पेश होना है।

विज्ञापन

 
बता दें कि दिल्ली की अदालत ने गौतम गंभीर के खिलाफ धोखाधड़ी, दुरूपयोग और षड्यंत्र रचने के मामले में रुद्रा बिल्डवेल रिएलिटी प्राइवेट लिमिटेड की परियोजना के खिलाफ गैर उपस्थिति के लिए जमानती वारंट जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गौतम गंभीर एक रियल स्टेट कंपनी रुद्रा बिल्डवेल रिएलिटी प्राइवेट लीमिटेड के ब्रांड एमबेस्डर बने थे। इस कंपनी के और उसके निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।

खबरों के मुताबिक इस कंपनी के निदेशक मुकेश खुराना और एचआर इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक  गौतम मेहता पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उन पर एनसीआर में तमाम निवेशकों के पैसों का गबन करने का आरोप है। 

वहीं, टीम इंडिया के इस पूर्व खिलाड़ी पर यह आरोप लगा है कि कंपनी ने उनके नाम का फायदा उठाते हुए तमाम निवेशकों से करोड़ों रुपये लिए। दरअसल, कंपनी लोगों को वादे के हिसाब से घर देने में असफल रही। 

हालांकि, इस मामले में कोर्ट ने पहले गंभीर की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वो सिर्फ ब्रैंड एमबेस्डर की भूमिका निभा रहे थे और उनका नाम किसी चार्जशीट में भी नहीं है। 

बहरहाल, साकेत कोर्ट के जज श्री मनीष खुराना ने गंभीर के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है। वहीं, कंपनी को डिफॉल्टर लिस्ट में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed