फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   delhi capitals vs sunrisers hyderabad eliminator ipl 2019 dc vs srh live scorecard

दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर किया IPL से बाहर, क्वालीफायर-2 में होगी चेन्नई से भिड़ंत

Wed, 08 May 2019 11:25 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 08 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
delhi capitals vs sunrisers hyderabad eliminator ipl 2019 dc vs srh live scorecard
दिल्ली बनाम हैदराबाद

पृथ्वी शॉ (56 रन, 38 गेंद, 6 चौके और 2 छक्के) और ऋषभ पंत (49 रन, 21 गेंद, 1 चौके और 5 छक्के) की धमाकेदार पारियों की बदौलत दिल्ली ने बुधवार को एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को 2 विकेट से हराया।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 8 विकेट खोकर 1 गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम किया। इस हार के साथ ही IPL 2019 से हैदराबाद का सफर खत्म हुआ।
विज्ञापन


वहीं, इस जीत के साथ ही दिल्ली का सामना अब 10 मई को क्वालीफायर -2 में चेन्नई से होगा। जो टीम यह मैच जीतेगी वह 12 मई को IPL फाइनल में मुंबई से भिड़ेगी। IPL के 12वें सीजन में हैदराबाद की टीम 12 अंकों के साथ चौथे पायदान पर रही। दिल्ली की जीत में शानदार पारी खेलने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। मगर आठवें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (17) के रूप में पहली झटका लगा। दीपक हुड्डा की गेंद पर वह स्टंप आउट हो गए। विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने शानदार स्टंपिंग की। पहले विकेट के लिए शॉ और धवन के बीच 66 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 10.2 ओवर में खलील अहमद ने दिल्ली को कप्तान श्रेयस अय्यर (8) के रूप में दिल्ली को दूसरा झटका दिया। खलील ने अय्यर विकेटकीपर साहा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 

इसी ओवर की आखिरी गेंद पर खलील ने हैदराबाद को बड़ी सफलता दिलाई। खलील ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा। शॉ ने 38 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

14.1 ओवर में राशिद खान ने कॉलिन मुनरो (14) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर राशिद ने बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल (0) को विकेट के पीछे साहा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और राशिद खान ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए, जबकि दीपक हुड्डा को 1 विकेट से संतोष करना पड़ा।

इससे पहले हैदराबाद ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 50 का आंकड़ा पार नहीं पाया। मार्टिन गुप्टिल (36), मनीष पांडे (30), कप्तान केन विलियमसन ने 28 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा विजय शंकर 25 और मोहम्मद नबी ने 20 रन बनाए। 

हैदराबाद की पारी

delhi capitals vs sunrisers hyderabad eliminator ipl 2019 dc vs srh live scorecard
मार्टिन गुप्टिल

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को मार्टिन गुप्टिल और ऋद्धिमान साहा की सलामी जोड़ी ने जोरदार शुरुआत दिलाई। मगर चौथो ओवर की पहली गेंद पर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने हैदराबाद को पहला झटका दिया। शर्मा ने ऋद्धिमान साहा (8) को मिड ऑफ पर तैनात कप्तान अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पहले विकेट के लिए गुप्टिल और साहा के बीच 31 रन की साझेदारी हुई।

साहा के आउट होने के बाद 6.3 ओवर में हैदराबाद को सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के रूप में दूसरा झटका लगा। अमित मिश्रा ने गुप्टिल को डीप मिडविकेट पर तैनात फिल्डर कीमो पॉल के हाथों कैच आउट कराया। गुप्टिल ने 19 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 36 रन की आक्रामक पारी खेली।

इसके बाद 13.3 ओवर में कीमो पॉल ने हैदराबाद को तीसरा झटका दिया। पॉल ने मनीष पांडे को शेरफेन रदरफोर्ड के हाथों कैच आउट कराया। पांडे ने 36 गेंदों में 3 चौके की मदद से 30 रन बनाए।15.5 ओवर में इशांत शर्मा ने हैदराबाद को कप्तान केन विलियमसन (28) के रूप में चौथा झटका दिया। शर्मा ने केन को क्लीन बोल्ड किया। वह 28 रन बनाकर चलते बने। वहीं, दिल्ली की तरफ से कीमो पॉल ने 3, इशांत शर्मा ने 2 जबकि ट्रेंट बोल्ट और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए कॉलिन इनग्राम की जगह कॉलिन मुनरो को शामिल किया है। वहीं, हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। केन ने युसूफ पठान की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

दोनों टीम इस प्रकार हैं:

delhi capitals vs sunrisers hyderabad eliminator ipl 2019 dc vs srh live scorecard
हैदराबाद बनाम दिल्ली - फोटो : pti

दिल्ली :  पृथ्वी शॉ, शिखर धवन,  श्रेयस अय्यर (कप्तान),  ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन मुनरो,  शेरफेन रदरफोर्ड, अक्षर पटेल, कीमो पॉल,अमित मिश्रा,  ट्रेंट बोल्ट, इशांत शर्मा

हैदराबाद:  ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मार्टिन गुप्टिल, मनीष पांडे,  केन विलियमसन (कप्तान), विजय शंकर,  दीपक हुड्डा, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार,  खलील अहमद,  बासिल थंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed