फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: मुंबई इंडियंस की एकतरफा जीत, हार के बावजूद दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार

Sat, 31 Oct 2020 06:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 31 Oct 2020 06:40 PM IST
खास बातें

Delhi Capitals vs Mumbai Indians IPL Live Score: गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन की ताबड़तोड़ फिफ्टी के बूते मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा मुकाबले में मात दी। शनिवार को खेले गए डबल हेडर के इस पहले मुकाबले में 34 गेंद पहले नौ विकेट की जीत के साथ मुंबई अंकतालिका में मजबूती से नंबर एक पायदान पर बनी हुई है। दिल्ली के पास प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अभी भी एक मौका बरकरार है। यह इस टीम की लगातार चौथी हार है।

विज्ञापन
DC vs MI IPL Live Cricket Score Match Scorecard Today News Updates
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:37 PM, 31-Oct-2020
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @mipaltan
मुंबई इंडियंस की इस शानदार जीत के असल सूत्रधार उसके गेंदबाज रहे। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन विकेट झटके। बुमराह ने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया, इसके बूते दिल्ली कैपिटल्स नौ विकेट पर 110 रन पर थम गई। बुमराह ने चार ओवर में महज 17 रन दिए जबकि बोल्ट ने इतने ओवर में ही सिर्फ 21 रन खर्च किए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद मुंबई इंडियंस ने पहले ओवर से ही दिल्ली कैपिटल्स पर दबाव बना दिया। मुंबई के लिए कूल्टर-नाइल और राहुल चाहर ने भी एक-एक विकेट लिए।
06:34 PM, 31-Oct-2020

ईशान किशन की ताबड़तोड़ फिफ्टी

विज्ञापन
06:29 PM, 31-Oct-2020

मुंबई इंडियंस की नौ विकेट से जीत

गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन की ताबड़तोड़ नाबाद फिफ्टी के बूते मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा मुकाबले में मात दी। शनिवार को खेले गए डबल हेडर के इस पहले मुकाबले में 34 गेंद पहले नौ विकेट की जीत के साथ मुंबई अंकतालिका में मजबूती से नंबर एक पायदान पर बनी हुई है। दिल्ली के पास प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अभी भी एक मौका बरकरार है।

06:26 PM, 31-Oct-2020

छह ओवर में सिर्फ छह रन चाहिए

14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 105/1 ईशान किशन (66) और सूर्यकुमार यादव (12)
06:22 PM, 31-Oct-2020

अब सात ओवर में 16 रन चाहिए

अश्विन के आखिरी ओवर से 10 रन। चार ओवर में कोई विकेट नहीं मिला, 18 रन खर्च किए। 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 95/1 ईशान किशन (58) और सूर्यकुमार यादव (10)
06:18 PM, 31-Oct-2020

ईशान ने ठोकी सीजन की तीसरी फिफ्टी

रबाडा को पहली ही गेंद पर ईशान ने छक्का मारा। ओवर से कुल 11 रन। अब आठ ओवर में 26 रन चाहिए। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 85/1 ईशान किशन (51) और सूर्यकुमार यादव (7)
विज्ञापन
विज्ञापन
06:14 PM, 31-Oct-2020

ओवर से छह रन और एक विकेट

दूसरी गेंद में विकेट के बाद पांचवीं बॉल पर नए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने चौका जमाया। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 74/1 ईशान किशन (42) और सूर्यकुमार यादव (5)
06:11 PM, 31-Oct-2020

बदकिस्मत अंदाज में आउट हुए डीकॉक

लैंथ बॉल को हल्के हाथों से खेलने के बाद वह स्टंप्स पर जा लगी। 28 गेंद में 26 रन बनाते हुए क्विंन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
 
06:06 PM, 31-Oct-2020

10 ओवर में 43 रन चाहिए

प्रवीण दुबे की अंतिम दो गेंदों में दो लगातार चौके। ईशान किशन तेजी से अर्धशतक की ओर। 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 68/0 क्विंटन डीकॉक (26) और ईशान किशन (41)
06:01 PM, 31-Oct-2020
नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 56/0 क्विंटन डीकॉक (24) और ईशान किशन (31)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed