{"_id":"641ed958b4e97fe6c90d712f","slug":"delhi-capitals-vs-mumbai-indians-2023-final-live-streaming-where-how-to-watch-womens-ipl-match-online-2023-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs MI Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में होगा WPL का पहला फाइनल, जानें कब-कहां देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs MI Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में होगा WPL का पहला फाइनल, जानें कब-कहां देखें मैच
Sun, 26 Mar 2023 01:50 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:50 PM IST
सार
Delhi vs Mumbai Live Streaming : दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में पहले स्थान पर रहकर अपना स्थान फाइनल में पक्का किया था। वहीं, मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को एलिमिनेटर मैच में यूपी वॉरियर्स को हराया था।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रविवार (26 मार्च) आयोजित होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में पहले स्थान पर रहकर अपना स्थान फाइनल में पक्का किया था। वहीं, मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को एलिमिनेटर मैच में यूपी वॉरियर्स को हराया था।
विज्ञापन
फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें काफी मजबूत हैं। लीग में मुंबई और दिल्ली ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। मुंबई ने तो शुरुआती पांचों मैचों में जीतकर तहलका मचा दिया था। हालांकि, दो मैच हारने के कारण टीम सीधे फाइनल में नहीं पहुंच पाई। उसके दिल्ली के बराबर 12 अंक रहे। वह नेट रनरेट में पीछे होने के कारण दूसरे स्थान पर रहा और उसे एलिमिनेटर मैच में खेलना पड़ा।
आइए जानते हैं फाइनल मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
आइए जानते हैं फाइनल मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्सी वोंग (बीच में)
- फोटो : WPL
कब है दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मुकाबला?
मुंबई इंडियंस विमेन और दिल्ली कैपिटल्स विमेन के बीच फाइनल मैच 26 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस विमेन और दिल्ली कैपिटल्स विमेन के बीच फाइनल मैच 26 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मैच?
मुंबई इंडियंस विमेन और दिल्ली कैपिटल्स विमेन के बीच फाइनल मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस विमेन और दिल्ली कैपिटल्स विमेन के बीच फाइनल मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स
- फोटो : BCCI
कब शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मैच?
मुंबई इंडियंस विमेन और दिल्ली कैपिटल्स विमेन के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा।
मुंबई इंडियंस विमेन और दिल्ली कैपिटल्स विमेन के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
महिला प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार वॉयकाम 18 ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के स्पोर्ट्स 18-1 और स्पोर्ट्स 18-1 एचडी (Sports18 1 and Sports18 1 HD) चैनल पर देखे जा सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।