{"_id":"626e65774636d06c821de4ca","slug":"delhi-capitals-coach-ricky-ponting-said-kuldeep-got-the-environment-he-needed-in-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: कुलदीप की सफलता पर बोले कोच पोंटिंग- दिल्ली में उन्हें वो माहौल मिला, जिसकी जरूरत थी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: कुलदीप की सफलता पर बोले कोच पोंटिंग- दिल्ली में उन्हें वो माहौल मिला, जिसकी जरूरत थी
Sun, 01 May 2022 04:18 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 01 May 2022 04:18 PM IST
सार
दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग के अनुसार कुलदीप यादव को दिल्ली की टीम में वह वातावरण मिला, जो उनको चाहिए होता है। इसी वजह से कुलदीप इस सीजन में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कुलदीप यादव ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है। इस सीजन वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। 2017 में टीम इंडिया के लिए कमाल करने वाले कुलदीप के लिए पिछले दो-तीन साल कुछ खास नहीं रहे थे। भारत के लिए हैट्रिक लेने वाले इस गेंदबाज के प्रदर्शन में गिरावट आई और उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया। इसके बाद आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा और कुछ मैचों में टीम से बाहर भी बैठना पड़ा।
साल 2021 में कुलदीप ने घुटने की सर्जरी कराई और आईपीएल का हिस्सा नहीं बने। 2022 में उन्हें ज्यादा कीमत मिलने की संभावना भी नहीं थी। दिल्ली की टीम ने उन्हें दो करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा। इसके बाद कुलदीप ने इस टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। इस सीजन कुलदीप यादव नौ मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं। इसके बाद दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा है कि उनके जैसे खिलाड़ियों को जिस तरह का माहौल चाहिए होता है, वह कुलदीप को दिल्ली में मिला है।
ऑक्शन में कुलदीप पर थी दिल्ली की नजर
कुलदीप यादव को लेकर दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा "हम उनके लिए बेहद खुश हैं, ऑक्शन में वो हमारे निशाने पर थे। हम उन्हें ढेर सारा प्यार दे रहे हैं और उन पर काफी ध्यान दे रहे हैं। वो खतरनाक युवा खिलाड़ी हैं और इस माहौल में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सब उनके आस पास रहते हैं और कोशिश करते हैं कि चीजों को उनके अनुसार रखें, ताकि वो अपने आप से बहुत दूर न जाएं। इसी वजह से वो अब शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।"
विज्ञापन
पोंटिंग ने बताया कि कुलदीप शानदार लय में हैं और दिल्ली का स्टाफ उनके लिए अच्छा माहौल बनाकर रखता है। इस माहौल में वो खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्हें यह यकीन दिलाया गया कि टीम में उनकी जगह पक्की है। इसके बाद से उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।