फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Capitals beats UP Warriorz by 42 runs reaches second spot in Points Table

DC vs UP: दिल्ली ने यूपी को 42 रन से हराया, लगातार दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद

Wed, 08 Mar 2023 12:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 08 Mar 2023 12:16 AM IST
सार

दिल्ली की टीम ने लगातार दूसरे मैच में 200 रन से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया और बड़े अंतर से जीत हासिल की। हालांकि, दिल्ली का नेट रन रेट अभी भी मुंबई से कम है और यह टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
 

विज्ञापन
Delhi Capitals beats UP Warriorz by 42 runs reaches second spot in Points Table
दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 42 रन से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 211 रन बनाए थे। इसके जवाब में यूपी की टीम पांच विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई और मैच हार गई। यह दिल्ली की दो मैच में लगातार दूसरी जीत है। वहीं, यूपी की दो मैच में पहली हार है। 
विज्ञापन


इस मुकाबले में यूपी की टीम पिछले मैच की हीरो ग्रेस हैरिस के बिना मैदान पर उतरी थी और 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को उनकी कमी खली। मैकग्राथ ने 90 रन की शानदार पारी खेल यूपी को मैच जिताने की कोशिश की, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला और उनकी पारी बेकार गई।
विज्ञापन


अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी यूपी की टीम
212 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी ने अच्छी शुरुआत की। दो ओवर में यूपी ने बिना कोई विकेट खोए 22 रन बना लिए थे, लेकिन इसके जेस जॉनसन ने एक ही ओवर में एलिसा हीली और किरण नवगिरे को आउट कर यूपी को बैकफुट में ढकेल दिया। कप्तान हीली 17 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, नवगिरे दो गेंद में दो रन ही बना पाईं। इसके बाद श्वेता सेहरावत भी छह गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गईं। 

यूपी ने दो रन के अंतराल में तीन विकेट गंवा दिए और टीम का स्कोर तीन विकेट पर 31 रन हो गया। यहां से यूपी के लिए मैच जीतना बेहद मुश्किल हो गया था। शुरुआती दो ओवर में 22 रन बनाने वाली टीम पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 33 रन ही बना पाई। इसके बाद ताहिला मैकग्राथ और दीप्ति शर्मा ने साझेदारी कर विकेटों का पतन रोका, लेकिन जरूर रन रेट पर लगाम नहीं रख पाईं। 10 ओवर का खेल होने तक यूपी ने तीन विकेट पर 71 रन बनाए। आखिरी 10 ओवर में यूपी को जीत के लिए 141 रन की जरूरत थी। ऐसे में दिल्ली की जीत लगभग तय हो चुकी थी। इसके बाद दीप्ति शर्मा भी 20 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो गईं। 

ताहिला की 90 रन की पारी बेकार
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं ताहिला मैकग्राथ ने एक छोर पर लड़ाई जारी रखी और यूपी का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, तब तक देविका वैद्य 21 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो चुकी थीं और 120 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद यूपी के लिए मैच जीतना असंभव के समान हो गया था।

ताहिला मैकग्राथ ने 50 गेंद में 11 चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 90 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला और यूपी की टीम 42 रन से मैच हार गई। दिल्ली के लिए जेस जॉनसन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मारिजाने कैप और शिखा पांडे को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन

लेनिंग के अर्धशतक ने रखी बड़े स्कोर की नींव
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन बाद में शेफाली वर्मा और कप्तान लेनिंग ने अपने गियर बदले। दोनों ने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाते हुए बड़े शॉट खेले। इसी वजह से दिल्ली ने शुरुआती छह ओवर में ही 62 रन जोड़ दिए थे। इसके बाद शेफाली वर्मा 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन लेनिंग दूसरे छोर पर जमी रहीं। उन्होंने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 



दिल्ली ने नौ ओवर में 87 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश की वजह से मैच रुका, लेकिन लेनिंग की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रही। इस बीच मारिजाने कैप भी 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गईं। अगले ही ओवर में कप्तान लेनिंग भी 42 गेंद में 70 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गईं और ऐसा लगा कि यूपी की टीम मैच में वापसी कर लेगी। हालांकि, एलिस कैप्सी ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने 10 गेंद में 21 रन की तूफानी पारी खेलकर दिल्ली को मैच में वापस ला दिया। 

जेमिमा और जॉनसन के बीच शानदार साझेदारी
कैप्सी के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज और जेस जॉनसन ने शानदार साझेदारी की। दोनों ने 34 गेंद में 67 रन जोड़े और दिल्ली का स्कोर चार विकेट  पर 211 रन तक पहुंचा दिया। जेमिमा 22 गेंद में 34 और जॉनसन 20 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहीं। 



यूपी वॉरियर्स के लिए सबिनम इस्माइल, राजेश्वरी गायकवाड़, ताहिला मैकग्राथ और सोफी एक्लेस्टन को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, सबनिम को छोड़ सभी गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 10 से ज्यादा का रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed