फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Defamation case filed in Delhi High Court against MS Dhoni by former business partner Mihir Diwakar Soumya Das

MS Dhoni: दोस्त ने ही किया महेंद्र सिंह धोनी पर मानहानि का मुकदमा, 15 करोड़ रुपये से जुड़ा है पूरा मामला

Tue, 16 Jan 2024 08:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 16 Jan 2024 08:19 PM IST
सार

धोनी ने अपने दो पुराने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। धोनी ने शिकायत में लिखा था कि उन्हें क्रिकेट एकेडमी खोलने का कॉन्ट्रैक्ट मिलना था, लेकिन उन्हें यह नहीं दिया गया और उनके 15 करोड़ रुपये हड़प लिए गए।

विज्ञापन
Defamation case filed in Delhi High Court against MS Dhoni by former business partner Mihir Diwakar Soumya Das
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास द्वारा धोनी के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। दिवाकर और दास ने 2017 के अनुबंध के कथित उल्लंघन के संबंध में धोनी और उनकी ओर से काम करने वाले लोगों को उनके खिलाफ मानहानिकारक आरोप लगाने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन


इससे पहले धोनी ने अपने दो पुराने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। धोनी ने शिकायत में लिखा था कि उन्हें क्रिकेट एकेडमी खोलने का कॉन्ट्रैक्ट मिलना था, लेकिन उन्हें यह नहीं दिया गया और उनके 15 करोड़ रुपये हड़प लिए गए।
विज्ञापन


18 जनवरी को होगी मामले की सुनवाई
यह अनुबंध धोनी, दिवाकर और दास की स्वामित्व वाली कंपनी अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के बीच हुआ था। अनुबंध भारत और विश्व स्तर पर क्रिकेट अकादमियों की स्थापना के लिए था। मामला 18 जनवरी को न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि धोनी और उनकी ओर से काम करने वाले लोगों ने दिवाकर और दास के खिलाफ मानहानिकारक आरोप लगाए कि उन्होंने क्रिकेट अकादमियों की स्थापना के अनुबंध का सम्मान न करके धोनी से लगभग 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाकर और दास की छवि खराब करने का आरोप
2000 में अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व क्रिकेटर दिवाकर ने कहा है कि इससे पहले कि कोई अदालत इस मुद्दे पर कोई ठोस निष्कर्ष दे पाती, धोनी के वकील दयानंद शर्मा ने दिवाकर और दास के खिलाफ छह जनवरी, 2024 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आरोप लगाए। दिवाकर और दास ने तर्क दिया है कि इन आरोपों को मीडिया में व्यापक रूप से दिखाया गया जिससे उनकी छवि खराब हुई। इसी कारण उन्होंने धोनी और उनकी ओर से काम करने वाले लोगों को उनके खिलाफ कोई भी मानहानिकारक आरोप लगाने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की है।


मुकदमे में एक्स (पूर्व में ट्विटर) के साथ-साथ गूगल, यूट्यूब, मेटा (फेसबुक) और कई समाचार प्लेटफार्मों को दिवाकर और दास के खिलाफ कथित मानहानिकारक लेख/पोस्ट को हटाने के लिए निर्देश देने की भी मांग की गई है। यह मुकदमा वकील ऋषि अवस्थी और स्मर्हर सिंह के माध्यम से दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed