{"_id":"689b2d901187807a22062f08","slug":"deepti-sharma-inched-closer-to-top-spot-after-rising-to-second-place-in-icc-women-s-t20i-bowling-rankings-2025-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Women's Ranking: टी20 में शीर्ष महिला गेंदबाज बनने के करीब दीप्ति, दूसरे स्थान पर पहुंचीं; मंधाना खिसकीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Women's Ranking: टी20 में शीर्ष महिला गेंदबाज बनने के करीब दीप्ति, दूसरे स्थान पर पहुंचीं; मंधाना खिसकीं
Tue, 12 Aug 2025 05:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 12 Aug 2025 05:33 PM IST
सार
दीप्ति पाकिस्तान की सादिया इकबाल के साथ 732 रेटिंग अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। सादिया रैंकिंग में पहले स्थान से दूसरे स्थान पर खिसक गईं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड चार रेटिंग अंकों की बढ़त के साथ पहली बार शीर्ष पर आ गई हैं।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत की दीप्ति शर्मा आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गई हैं। हालांकि, सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को नुकसान हुआ है और वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। दीप्ति पाकिस्तान की सादिया इकबाल के साथ 732 रेटिंग अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। सादिया रैंकिंग में पहले स्थान से दूसरे स्थान पर खिसक गईं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड चार रेटिंग अंकों की बढ़त के साथ पहली बार शीर्ष रैंकिंग की टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज बनने में सफल रहीं।
विज्ञापन
ऑलराउंडरों की रैंकिंग में दीप्ति तीसरे स्थान पर बरकरार
सादिया ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में सिर्फ तीन विकेट लेने के बाद रेटिंग अंक गवां दिए। पाकिस्तान महिला टीम इस सीरीज को 1-2 से हार गई थी। सदरलैंड ने मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट लेने के बाद से सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में कोई मैच नहीं खेला है। इससे उनके रेंटिंग अंक (736) में कोई बदलाव नहीं आया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर खिलाड़ियों की सूची में दीप्ति 387 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। वह वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज (505) और न्यूजीलैंड की अमेलिया केर (434) से पीछे हैं। मंधाना (728 रेटिंग अंक) एक स्थान फिसल कर इंग्लैंड की नैट सिवर-ब्रंट (731) के बाद दूसरे पायदान पर आ गई हैं।

हरमनप्रीत कौर शीर्ष 10 में शामिल होने के करीब
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 पायदान की छलांग लगाकर शीर्ष 10 बल्लेबाजों में शामिल होने के करीब पहुंच गई हैं। वह फिलहाल 11वें नंबर पर हैं। आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट को पाकिस्तान के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 19वें स्थान पर पहुंच गई हैं। प्रेंडरगैस्ट पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में आयरलैंड की 2-1 की सीरीज जीत के दौरान शानदार फॉर्म में थीं। इस 23 साल की खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन योगदान दिया और सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।