फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Deepti Sharma: From Heartbreak to History — India’s All-Round Star Redeems Herself in Style

Deepti Sharma: 2017 की हार से 2025 की जीत तक, इस तरह संघर्ष कर दीप्ति शर्मा ने लिखी सुनहरी कहानी, दिलाया खिताब

Mon, 03 Nov 2025 08:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 03 Nov 2025 08:33 AM IST
विज्ञापन
Deepti Sharma: From Heartbreak to History — India’s All-Round Star Redeems Herself in Style
दीप्ति शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

दीप्ति शर्मा, ये नाम आज भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। वही दीप्ति, जिसने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में भारत के लिए आखिरी उम्मीद के रूप में संघर्ष किया था। वही दीप्ति, जिसने 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक नाजुक पल में नो-बॉल फेंकी और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया। लेकिन 2025 में, इसी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, दीप्ति ने जो किया, वो क्रिकेट की सबसे खूबसूरत रिडेम्प्शन स्टोरी बन गई।
विज्ञापन

'ड्रीम परफॉर्मेंस': फिफ्टी और पांच विकेट का ऐतिहासिक कमाल
महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी ने नॉकआउट मैच में 50 रन बनाए और पांच विकेट झटके और वो भी भारत की दीप्ति शर्मा ने। उन्होंने फाइनल में 58 रन की मैच-जिताऊ पारी खेली और 5/39 के शानदार आंकड़े के साथ दक्षिण अफ्रीका को ढेर कर दिया। वह न सिर्फ भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं जिन्होंने वनडे में ये 'डबल' पूरा किया, बल्कि पूरी विश्व कप हिस्ट्री में (पुरुष या महिला), केवल युवराज सिंह (2011) के बाद ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'ये सपना सच होने जैसा है…', दीप्ति का भावुक बयान
मैच के बाद 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुनी गईं दीप्ति ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो अभी तक विश्वास नहीं हो रहा। यह एक सपना जैसा लगता है। आज जिस तरह योगदान दे पाई, उससे बहुत खुशी है। हमारे फैंस को धन्यवाद, जो हर मैच में साथ रहे। उनके बिना यह संभव नहीं था। टीम के रूप में हम बहुत खुश हैं। मुझे हमेशा चुनौतियां पसंद हैं। चाहे बल्ले से या गेंद से। मैं बस स्थिति के अनुसार खेलती हूं और उसका आनंद लेती हूं। फाइनल में दोनों जिम्मेदारियां निभाना मेरे लिए गर्व का पल था। 2017 से अब तक बहुत कुछ बदल चुका है। अगर हमें आगे और ज्यादा मैच खेलने को मिलें, तो यह महिला क्रिकेट के लिए और भी अच्छा होगा। अंत में मैं यह ट्रॉफी अपने माता-पिता को समर्पित करती हूं।'

महिला वनडे विश्व कप के एक संस्करण में
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

गेंदबाज देश वर्ष विकेट
लिन फुल्स्टन ऑस्ट्रेलिया 1982 23
जैकी लॉर्ड न्यूज़ीलैंड 1982 22
दीप्ति शर्मा भारत 2025 22
सोफी एक्लेस्टोन इंग्लैंड 2022 21
शुभांगी कुलकर्णी भारत 1982 20
नीतू डेविड भारत 2005 20
विज्ञापन

'वो ओवरस्टेप नहीं, शुरुआत थी'
2022 की वो नो-बॉल आज एक नए मायने रखती है। वही पल जिसने दीप्ति को और मजबूत बनाया। उन्होंने हार को सबक में बदला, आलोचनाओं को ईंधन में। आज जब वह विश्व कप ट्रॉफी थामे खड़ी थीं, तो वह सिर्फ जीत नहीं थी, वह एक कहानी का मुकम्मल होना था। दीप्ति ने दिखाया कि असली चैंपियन वो नहीं जो कभी हारता नहीं, बल्कि वो है जो हर हार के बाद और चमकदार होकर लौटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed