फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Deepti Sharma all-round performance, London Spirit won the Womens Hundred title for the first time

The Hundred Women's: दीप्ति शर्मा का ऑलराउंड प्रदर्शन, लंदन स्पिरिट ने पहली बार महिला हंड्रेड का खिताब जीता

Mon, 19 Aug 2024 02:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Aug 2024 02:23 PM IST
सार

महिला हंड्रेड के फाइनल में वेल्स फायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 115 रन बनाए। लंदन स्पिरिट ने छह विकेट पर 118 रन बना कर जीत हासिल की।

विज्ञापन
Deepti Sharma all-round performance, London Spirit won the Womens Hundred title for the first time
लंदन स्पिरिट की टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई जिससे लंदन स्पिरिट ने यहां लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में वेल्स फायर को चार विकेट से हराकर पहली बार महिला हंड्रेड का खिताब जीता। महिला हंड्रेड के फाइनल में वेल्स फायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए। लंदन स्पिरिट ने 118 रन बना कर जीत हासिल की।
विज्ञापन


दीप्ति ने 23 रन देकर एक विकेट लिया और फिर नाबाद 16 रन बनाए, जिसमें हेली मैथ्यूज पर लगाया गया विजयी छक्का भी शामिल है। इसके बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने अपनी साथी बल्लेबाज चार्ली डीन को गले लगाया।  दीप्ति ने दो साल पहले ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान नॉन स्ट्राइकर छोर पर रन लेने के लिए आगे बढ़ी डीन को रन आउट कर दिया था। इसके बाद खेल भावना को लेकर बहस छिड़ गई थी।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए वेल्श ने 100 गेंदों में आठ विकेट गंवाकर 115 रन बनाए थे। कप्तान टैमी ब्यूमोंट ने 21 रन, हेली मैथ्यूज ने 22 रन और जेस जोनासेन ने 41 गेंद में 54 रन बनाए थे। लंदन की ओर से सारा और इवा को दो-दो विकेट मिले थे। वहीं, दीप्ति और तारा नॉरिस को एक-एक विकेट मिला। जवाब में लंदन स्पिरिट ने 98 गेंद में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जॉर्जिया रेडमेन ने 34 रन, कप्तान हीथर नाइट ने 24 रन, डेनियेल गिब्सन ने 22 रन और दीप्ति ने नाबाद 16 रन बनाए। वेल्श की ओर से शबनम इस्माइल ने तीन विकेट लिए। वहीं, फ्रेया और जॉर्जिया को एक-एक विकेट मिला। पुरुषों में द हंड्रेड का खिताब ओवल इन्विंसिबल ने जीता है। उन्होंने फाइनल में सदर्न ब्रेव्स को शिकस्त दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed