फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Deepfake Video: Virat Kohli victim of deepfake, matter related to Shubman Gill, watch video

Deepfake Video: एकबार फिर डीपफेक का शिकार हुए विराट कोहली, इस बार शुभमन गिल से जुड़ा है मामला, देखें वीडियो

Thu, 29 Aug 2024 11:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Aug 2024 11:46 AM IST
सार

यह घटना इस साल दूसरी बार है जब कोहली को डीपफेक तकनीक से निशाना बनाया गया है। इससे पहले जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें वह एक गेमिंग का प्रमोशन करते दिख रहे थे। उससे पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर का भी डीपफेक वीडियो वायरल हो चुका है।

विज्ञापन
Deepfake Video: Virat Kohli victim of deepfake, matter related to Shubman Gill, watch video
विराट कोहली और शुभमन गिल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का एक और डीपफेक वीडियो वायरल हो गया है। इससे फैंस और क्रिकेट समुदाय में हड़कंप मच गया है। जिस क्लिप से छेड़छाड़ की गई है, वह एक पुराने इंटरव्यू की लग रही है। इस वीडियो में कोहली को शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल की आलोचना करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में कोहली की आवाज और चेहरे के भावों की नकल करने के लिए आर्टिफिशियर इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन

Deepfake Video: Virat Kohli victim of deepfake, matter related to Shubman Gill, watch video
विराट और शुभमन - फोटो : BCCI
कोहली की आवाज की तरह ही सुनाई दे रही नकली आवाज को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'जब हम ऑस्ट्रेलिया से वापस आए, तो मैंने जाना कि उच्चतम स्तर पर सफल होने के लिए क्या करना होता है। मैं गिल को करीब से देख रहा हूं। वह प्रतिभाशाली हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन बल्ले से जज्बा दिखाने और लीजेंड बनने के बीच एक बड़ा अंतर है। गिल की तकनीक ठोस है, लेकिन हम जो हैं वहीं रहना चाहिए, खुद को ज्यादा दिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Deepfake Video: Virat Kohli victim of deepfake, matter related to Shubman Gill, watch video
विराट और शुभमन - फोटो : BCCI
इसके अलावा वीडियो में कोहली को भारतीय क्रिकेट में अपने दर्जे को गलत तरीके से पेश करते हुए दिखाया गया है। नकली आवाज यह कहते हुए सुनाई पड़ती है, 'लोग अगले विराट कोहली के बारे में बात करते हैं, लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि केवल एक विराट कोहली है। मैंने सबसे कठिन गेंदबाजों का सामना किया है, सबसे कठिन परिस्थितियों में प्रदर्शन किया है और एक दशक से अधिक समय तक लगातार ऐसा किया है। आप सिर्फ कुछ अच्छी पारियों से इसे नहीं दोहरा सकते।' इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि जब विराट की ये बातें चल रही होती हैं तो उन्हें बोलते हुए नहीं दिखाया जाता। क्रिकेट का वीडियो प्ले हो रहा होता है और बैकग्राउंड से विराट की आवाज आ रही होती है। सिर्फ कुछ हिस्सों में उन्हें लिप्सिंग करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

Deepfake Video: Virat Kohli victim of deepfake, matter related to Shubman Gill, watch video
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
यह घटना इस साल दूसरी बार है जब कोहली को डीपफेक तकनीक से निशाना बनाया गया है। इससे पहले जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें वह एक गेमिंग का प्रमोशन करते दिख रहे थे। उससे पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर का भी डीपफेक वीडियो वायरल हो चुका है। कोहली और गिल मैदान पर एक-दूसरे के साथ हंसी मजाक और अच्छे पल साझा करते हुए दिखते हैं। इन्हें अक्सर मैदान पर एक-दूसरे का समर्थन करते देखा जाता है। कोहली के अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के जरिए भारतीय टीम में वापसी करने की उम्मीद है। इस बीच, शुभमन गिल पांच सितंबर से शुरू होने वाली आगामी दलीप ट्रॉफी में एक्शन में दिखाई देंगे। 

Deepfake Video: Virat Kohli victim of deepfake, matter related to Shubman Gill, watch video
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Twitter
डीपफेक तकनीक क्या है?
बता दें कि डीपफेक तकनीक से फोटो वीडियो से छेड़छाड़ की जाती है। इसे सिंथेटिक या डॉक्टर्ड फोटो-वीडियो (मीडिया) कहा जाता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग करके गलत तरीके से पेश किया जाता है। प्रतिरूपण (impersonate) करने के लिए डिजिटल तकनीक की मदद से दुर्भावनापूर्ण हेरफेर किए जाते हैं। यह साइबर अपराधियों के लिए व्यक्तियों, कंपनियों या यहां तक कि सरकारों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का एक संभावित हथियार बन गई है। सोशल मीडिया, जहां सूचना तेजी से फैलती है, डीपफेक से होने वाला संभावित नुकसान खतरनाक है। तेंदुलकर का मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर समेत कई दिग्गज अभिनेत्रियां भी इसका शिकार हो चुकी हैं। कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्तियां भी इसका शिकार हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed