फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Deepak leaves chance of makading against Tristan Stubs in IND vs SA T20 Match

IND vs SA: दीप्ति के बाद मांकडिंग को लेकर चर्चा में दीपक, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को आउट करने का मौका छोड़ा

Tue, 04 Oct 2022 09:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 04 Oct 2022 09:48 PM IST
सार

दीपक चाहर ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को आउट करने का मौका छोड़ दिया। स्टब्स अपनी क्रीज से काफी आगे निकल गए थे, लेकिन चाहर ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
Deepak leaves chance of makading against Tristan Stubs in IND vs SA T20 Match
ट्रिस्टन स्टब्स को मांकडिंग की चेतावनी देते दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के तीसरे मैच में दीपक चाहर ने मांकडिंग का मौका छोड़ दिया और एक बार फिर खेल भावना को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। दीपक से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इसी वजह से लंबे समय तक चर्चा में रही थीं। दीपक ने इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को मांकडिंग के जरिए रन आउट करने का मौका छोड़ दिया और एक बार सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


भारतीय फैंस का कहना है कि दीपक ने स्टब्स को रन आउट क्यों नहीं किया, जबकि यह नियमों के अनुसार है। वहीं, कई फैंस का कहना है कि दीपक ने खेल भावना का सही प्रदर्शन किया और उन्होंने स्टब्स को रन आउट नहीं करके सही किया। 
विज्ञापन


Rohit Sharma: टी20 विश्व कप से पहले चोटिल हैं रोहित और अर्शदीप? हिटमैन का काला घुटना देख फैंस चिंतित
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?
दक्षिण अफ्रीका की पारी में 16वां ओवर दीपक चाहर कर रहे थे। वह अपने ओवर की पहली गेंद करने के लिए तैयार थे, लेकिन स्टब्स पहले ही क्रीज से निकल गए। ऐसे में चाहर गेंद करने की बजाय रुक गए और स्टब्स को रन आउट करने का मौका उनके पास था। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया और स्टब्स को सिर्फ वॉर्निंग देकर छोड़ दिया। इसके बाद मांकडिंग को लेकर बहस शुरू हो गई। स्टेडियम में मौजूद फैंस ने भी इस घटना पर मजे लिए।
 


IND-W vs UAE-W T20: भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, यूएई को 104 रन से हराया

दीप्ति के मांकडिंग करने पर हुआ था बवाल
भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में मांकडिंग के जरिए इंग्लैंड की चार्लोट डीन को आउट कर दिया था। यह इंग्लैंड का आखिरी विकेट था और डीन के रन आउट होते ही भारत यह मैच जीत गया। इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों ने खेल भावना को लेकर दीप्ति की काफी आलोचना की थी। वहीं, भारतीय फैंस और पूर्व खिलाड़ियों ने दीप्ति का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने नियमों को अंदर रहकर मांकडिंग की है और इसमें कुछ गलत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed