फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   decision review system may be used in 2018 ipl

IPL 2018 में हो सकता है उस नियम का इस्तेमाल, जिसका BCCI करता रहा है विरोध

Sun, 17 Dec 2017 03:20 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
decision review system may be used in 2018 ipl
ipl - फोटो : File
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायर समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) नियम का हमेशा विरोध किया है, लेकिन पहली बार द्विपक्षीय सीरीज के लिए हाल ही में श्रीलंका के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में बीसीसीआई ने डीआरएस नियम को शामिल करने की सहमति जताई थी। अब खबर यह आ रही है कि बीसीसीआई डीआरएस को 2018 आईपीएल में भी शामिल कर सकती है। 
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने 10 घरेलू अंपायरों के लिए विशाखापट्टनम में एक वर्कशॉप का आयोजन किया था। इस बारे में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई ने पहली बार अपने अपायरों के लिए डीआरएस को लेकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया है। इस नियम की मांग इंटरनेशल मैचों में लगातार बढ़ रही है और हो सकता है कि आईपीएल में भी इसका इस्तेमाल किया जाए। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि पहली बार इंटरनेशल मैच में इस नियम का इस्तेमाल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 2009 में खेले गए टेस्ट मैच में किया गया था। इसके बाद आईसीसी ने अपने टूर्नामेंट 2011 वर्ल्ड कप में किया। हालांकि शुरू में बीसीसीआई ने इस नियम को लेकर हमेशा आपत्ति जताई है। बीसीसीआई को बॉल ट्रेकिंग को लेकर डीआरएस पर यकीन नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः मोटी कमाई के नुकसान से थर्राया PCB, BCCI को दी धमकी

इस वर्कशॉप में बीसीसीआई के अंपायरों को आईसीसी के अंपायर कोच डेनिस बर्न्स और पॉल रीफेल' ने डीआरएस की बारिकियों के बारे में समझाया। इस वर्कशॉप को अब जानकार आईपीएल से जोड़कर देख रहे हैं और माना जा रहा है कि 2018 आईपीएल में फ्रैंचाइजी इसका इस्तेमाल करती हुई दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed