फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB challenge bcci new FTP

मोटी कमाई के नुकसान से थर्राया PCB, BCCI को दी धमकी

Tue, 12 Dec 2017 03:06 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 12 Dec 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
PCB challenge bcci new FTP
पीसीबी - फोटो : File
भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने अपना पक्ष पहले ही साफ कर दिया है कि अगर उन्हें सरकार की अनुमति मिलती है तो वो अपने फ्यूचर टूर प्रोग्राम्स (एफटीपी) में दोनों देश की द्विपक्षीय सीरीज के लिए जगह बना सकती है। 
विज्ञापन


सोमवार को बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष अमित चौधरी ने साफ करते हुए कहा कि अगर सरकार मान जाए तो वो भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन करने लिए तैयार है। 
विज्ञापन


वहीं अमित चौधरी के इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बीसीसीआई के एफटीपी 2019-2023 में पाकिस्तान के साथ एक भी सीरीज को न शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 2019 में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी बीसीसीआई ने अपने छह प्रस्तावित टीमों में पाकिस्तान का चुनाव नहीं किया है। पीसीबी ने बीसीसीआई के एफटीपी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर बीसीसीआई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी उसका चुनाव नहीं किया तो वो एफटीपी को लेकर आईसीसी के सामने आपत्ति जताएंगे। 


ये भी पढ़ेंः पाक ने खड़ी की मुश्किलें, भारत के हाथ से छिन सकती है एशिया कप की मेजबानी

बता दें कि एफटीपी में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज न शामिल किए जाने से पीसीबी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। 

पीसीबी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच 2014 में एक करार हुआ था। जिसके मुताबिक भारत पाकिस्तान के साथ  सीरीज खेलने के लिए कानूनी तौर पर बाध्य है। लेकिन बीसीसीआई के एफटीपी में दोनों देश के बीच सीरीज को शामिल न किया गया है। हम इस मसले को आईसीसी के सामने उठाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed