फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   deccan chargers cease to be in ipl

सौ करोड़ नहीं जमा कराने पर डेक्कन चार्जर्स IPL से बाहर

Fri, 12 Oct 2012 07:56 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 12 Oct 2012 07:56 PM IST
विज्ञापन
deccan chargers cease to be in ipl
आईपीएल की फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स की किस्मत का फैसला आखिरकार हो गया है। डेक्कन चार्जर्स आईपीएल से बाहर हो गई है। लीग में बने रहने के लिए कोर्ट ने डेक्कन को 100 करोड़ की बैंक गारंटी देने को कहा था लेकिन वह बैंक गारंटी नहीं दे पाई।
विज्ञापन


लिहाजा डेक्कन क्रोनिकन होल्डिंग्स के मालिकाना हक वाली डेक्कन चार्जर्स को मुंबई स्थित रियल एस्टेट कंपनी कमला लैंडमार्क रियल एस्टेट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने खरीद लिया है। डेक्कन चार्जर्स के मालिकों ने बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी को बेचने का निर्णय ले लिया। इसके बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बांबे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड को इस बाबत लिखित में जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन


स्टॉक एक्सचेंज को फ्रेंचाइजी की बिक्री के संबंध में भेज गए पत्र के अनुसार डेक्कन क्रोनिकल के बोर्ड की 11 अक्तूबर को हुई बैठक के बाद बोर्ड के निदेशक मंडल ने डेक्कन चार्जर्स फ्रेंचाइजी कमला लैंडमार्क रियल एस्टेट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड को बेचने का निर्णय किया है। कमला लैंडमार्क मुंबई की एक बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है। राकेश जैन के मालिकाना हक वाली यह कंपनी आवासीय एंव व्यवसायिक निर्माण कार्यों से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेक्कन ने 2008 में 107 मिलियन डॉलर में फ्रेंचाइजी खरीदी थी। फ्रेंचाइजी की वित्तीय स्थिति काफी खराब हो गई थी। लिहाजा पिछले महीने बीसीसीआई द्वारा मंजूरी मिलने के बाद डेक्कन के मालिकों ने फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाने का आमंत्रण दिया था। लेकिन मालिकों ने 9 मिलियन रुपये की एकमात्र बोली को नकार दिया था। पिछले बीसीसीआई ने वित्तीय अनियमित्ताओं के चलते कोच्चि फ्रेंचाइजी के करार को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed