फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Cricket Team Coach Application Deadline Ends, VVS Laxman Gautam Gambhir BCCI News in Hindi

BCCI: भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन की समय सीमा खत्म, अब तक नहीं हुआ नाम का खुलासा, बोर्ड ने साधी चुप्पी

Tue, 28 May 2024 09:25 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 May 2024 09:25 AM IST
सार

India Coach Application Deadline Ends : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली खिताबी जीत के बाद जहां केकेआर के सभी सदस्य खुशी में झूम उठे और जश्न मना रहे थे, वहीं टीम के मेंटर गौतम गंभीर मैच के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह से मिले थे।

विज्ञापन
India Cricket Team Coach Application Deadline Ends, VVS Laxman Gautam Gambhir BCCI News in Hindi
गंभीर और जय शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम फिलहाल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क में है। टीम के मौजूदा मु्ख्य राहुल द्रविड़ का कार्यकाल इस वैश्विक टूर्नामेंट के बाद समाप्त हो रहा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले ही टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे। इसकी अंतिम तिथि 27 मई थी जो अब बीत चुकी है। समय सीमा खत्म होने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि इसे लेकर बोर्ड की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन

गौतम गंभीर ने भी साधी चुप्पी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर कोच पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं। गंभीर आईपीएल 2024 सीजन में विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर थे। हालांकि, उन्होंने भी इस मामले को लेकर चुप्पी साधी हुई है। दोनों पक्षों ने इस बारे में कुछ कहा नहीं है लेकिन लगता है कि बीसीसीआई के सामने बहुत दमदार विकल्प नहीं है। समझा जाता है कि किसी बड़े विदेशी नाम ने पद के लिए आवेदन नहीं किया है और बोर्ड सचिव जय शाह कह ही चुके हैं कि उन्हें ऐसे उम्मीदवार की तलाश है जो भारतीय क्रिकेट के घरेलू ढांचे से बखूबी वाकिफ हो। बीसीसीआई की नजरें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण पर थी लेकिन हैदराबाद के इस स्टायलिश पूर्व क्रिकेटर की पूर्णकालिक पद में कोई रूचि नहीं दिखती।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैसले लेने से पहले समय ले सकता है बोर्ड
बोर्ड के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, समय सीमा ठीक है लेकिन बोर्ड फैसला लेने से पहले कुछ और समय ले सकता है। इस समय टीम टी20 विश्व कप की तैयारी में व्यस्त है। इसके बाद श्रीलंका और जिंबाब्वे के दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा और एनसीए से कोई सीनियर कोच टीम के साथ जा सकता है। ऐसे में जल्दी क्या है।
विज्ञापन

गंभीर-शाह के बीच हुई थी चर्चा
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली खिताबी जीत के बाद जहां केकेआर के सभी सदस्य खुशी में झूम उठे और जश्न मना रहे थे, वहीं टीम के मेंटर गौतम गंभीर मैच के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह से मिले थे। इन दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जिससे गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनने की अटकलें दोबारा शुरू हो गई थी। हालांकि, केकेआर के मालिक शाहरुख खान के गंभीर से काफी घनिष्ठ संबंध है लिहाजा उनके लिए आईपीएल टीम को छोड़ना आसान नहीं होगा। एक और पहलू यह है कि इस समय न्यूयॉर्क में मौजूद भारत के सीनियर खिलाड़ियों की गंभीर के कोच बनने की संभावना पर क्या राय है, इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed