फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DDCA receives proposal to have a stand named after Chetan Chauhan at Kotla ground

चेतन चौहान को DDCA की श्रद्धाजंलि, दिवंगत क्रिकेटर के नाम पर हो सकता है जेटली स्टेडियम का स्टैंड

Wed, 19 Aug 2020 06:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 19 Aug 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
DDCA receives proposal to have a stand named after Chetan Chauhan at Kotla ground
चेतन चौहान - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने बुधवार को कहा कि दिवंगत चेतन चौहान के सम्मान में अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला मैदान) पर दर्शकों के एक स्टैंड को उनके नाम पर रखने के प्रस्ताव पर डीडीसीए की शीर्ष परिषद की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेलने वाले चौहान का कोविड-19 संबंधित दिक्कतों के चलते रविवार को निधन हो गया था। वह डीडीसीए के उपाध्यक्ष से लेकर मुख्य चयनकर्ता तक कई पदों पर काबिज रहे थे। मनचंदा ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘‘हमारे सदस्यों से मांग की है कि डीडीसीए को चेतन जी की याद में उनके सम्मान के लिए कुछ करना चाहिए। ज्यादातर सदस्य एक स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखने के इच्छुक हैं। मैं अगली शीर्ष परिषद की बैठक में यह मामला उठाऊंगा।'
विज्ञापन


डीडीसीए के दो गेट वीरेंद्र सहवाग और अजुंम चोपड़ा के नाम पर हैं जहां मंसूर अली खान पटौदी, मोहिंदर अमरनाथ, बिशन सिंह बेदी और गौतम गंभीर नाम के चार स्टैंड हैं जबकि पवेलियन का नाम मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर है। यह देखना दिलचस्प होगा कि डीडीसीए एक और महान खिलाड़ी के नाम के लिए जगह ढूंढ पाता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed