{"_id":"b10eef24b159ee9a392685fe0251ccb0","slug":"ddca-decided-to-suspend-its-president-sneh-bansal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसीए अध्यक्ष को किया गया बरखास्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डीडीसीए अध्यक्ष को किया गया बरखास्त
अमर उजाला/नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के मैदान को छोड़ डीडीसीए के अंदर चल रहे घपलों के खेल अब सतह पर आने लग गए हैं। एसोसिएशन के पैसे को अपनी कंपनी में स्थानांतरित करने के मामले में कार्यकारिणी ने अपने ही अध्यक्ष एसपी बंसल व सेक्रेटरी जनरल अनिल खन्ना को बरखास्त कर दिया है।
विज्ञापन
साथ ही सिफारिशी लड़कों को खिलाने के मामले में दिल्ली की अंडर-19 टीम की चयन समिति को भी बरखास्त कर दिया है। इस टीम को बतौर मेंटर संभालने की जिम्मेदारी मदन लाल को सौंपी गई है। वहीं पूर्व टेस्ट कप्तान बिशन सिंह बेदी ने डीडीसीए में इस मामले केसाथ कुछ अन्य करोड़ों के घपलों की जांच सीबीआई या फिर प्रवर्तन निदेशालय से कराने की मांग कर डाली है।
विज्ञापन
डीडीसीए के उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने बताया कि मामले की जांच को सुनील देव, सलिल सेठ, सिद्धार्थ वर्मा व विनोद गर्ग की अगुवाई वाली कमेटी गठित की गई थी। जांच में पाया गया कि बंसल ने एसोसिएशन के 83 लाख रुपये को एक निजी कंपनी को दे दिया। फिर इस कंपनी ने तकरीबन 73 लाख रुपये उनकी कंपनी को ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
यह घपला है जिसके चलते बंसल और अनिल खन्ना को उनके पदों से बरखास्त किया जाता है। चौहान ने खुलासा किया कि इस निर्णय के खिलाफ बंसल कोर्ट चले गए हैं। अब आगे किस तरह की कार्रवाई की जानी है इसकेलिए उनकी, सीके खन्ना, सुनील देव व रवि मनचंदा की चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। चौहान ने दावा किया कि 24 सदस्यीय कार्यकारिणी में उनके साथ 17 सदस्य हैं।