फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs SRH Dream11 Prediction 2023: Delhi vs Hyderabad Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hi

DC vs SRH Playing 11: हैदराबाद पर लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली की टीम, जानें संभावित प्लेइंग 11

Sat, 29 Apr 2023 02:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 02:33 PM IST
सार

DC vs SRH Playing 11 Prediction Today Match: दिल्ली की टीम हैदराबाद के खिलाफ लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी। वहीं, इस सीजन में तीसरा मैच अपने नाम करने की कोशिश करेगी। यहां जीतने पर दिल्ली के प्लेऑफ खेलने की उम्मीदें बची रहेंगी।

विज्ञापन
DC vs SRH Dream11 Prediction 2023: Delhi vs Hyderabad Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार पांच हार के बाद पिछले दो मैचों में जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसके बल्लेबाजों को कसौटी पर खरा उतरना होगा। पिछले दोनों मैचों में दिल्ली को जीत दिलाने में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही। एक बार फिर उसे गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की टीम का पिछला मुकाबला भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही थी। हैदराबाद में खेले गए कम स्कोर वाले इस मैच को दिल्ली ने सात रन से जीता था।
विज्ञापन


अक्षर-कुलदीप की स्पिन जोड़ी कारगर 
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ गेंदबाजों का शानदार इस्तेमाल किया था। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी ने हैदराबाद के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया और फिर आखिरी ओवर में मुकेश कुमार ने शानदार तरीके से 12 रन का बचाव किया। इस मुकाबले में ईशांत शर्मा और एनरिच नोर्त्जे ने भी प्रभावित किया। टीम के लिए परेशानी का सबब उसकी बल्लेबाजी है। पिछले मुकाबले में टीम ने 62 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। मनीष पांडेय और अक्षर पटेल की संयमित बल्लेबाजी से दिल्ली ने 20 ओवर में 128 रन बनाए थे।
विज्ञापन

अक्षर को ऊपरी क्रम में भेजने की जरूरत
वॉर्नर ने ज्यादातर मैचों में टीम की बल्लेबाजी का बोझ उठाया है लेकिन दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिलने के कारण वह खुल कर नहीं खेल पा रहे हैं। इस सत्र में पावरप्ले में उन्होंने सबसे ज्यादा डॉट गेंदें खेली हैं। खराब लय में चल रहे पृथ्वी शॉ की जगह टीम ने पिछले मैच में फिलिप साल्ट से पारी का आगाज कराया लेकिन वह खाता खोलने में नाकाम रहे। मिशेल मार्श अपनी छोटी पारी के दौरान अच्छे दिखे, लेकिन पांच पारियों में 31 रन उनकी कुछ और कहानी बयां करते हैं। सरफराज खान और अमन हकीम खान ने भी संघर्ष किया है और ज्यादातर मैचों में अगर अक्षर बल्ले से योगदान नहीं देते तो इस आईपीएल में दिल्ली के लिए चीजें शर्मनाक हो सकती थीं। इस स्पिन ऑलराउंडर के कौशल का पूरी तरह से उपयोग करने के लिए उसे बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने की जरूरत है।

हैदराबाद के बल्लेबाजों की भी परीक्षा
वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स की टीम पिछले मुकाबले के ज्यादातर समय तब मैच को जीतने की स्थिति में थी। टीम को हालांकि धीमी शुरुआत का खामियाजा भुगतना पड़ा। आईपीएल में अपने पहले शतक के बाद हैरी ब्रुक पावरप्ले में रन बनाने में संघर्ष करते दिखे हैं। मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है। टीम के गेंदबाजों ने हालांकि प्रभावशाली प्रदर्शन किए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने पिछले मुकाबले में चार ओवर में महज 11 रन खर्च कर दो विकेट चटकाए तो वहीं वाशिंगटन सुंदर ने मैच के आठवें ओवर में तीन विकेट चटकाकर दिल्ली को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, रिपल पटेल, एनरिच नार्ज, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, अब्दुल समद, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed