फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs RCB: Jake Fraser McGurk talked about his poor form, also revealed about return of Faf Du Plessis IPL

DC vs RCB: टीम से बाहर चल रहे जेक मैकगर्क ने खराब फॉर्म को लेकर की बात, डुप्लेसिस की वापसी पर भी किया खुलासा

Sun, 27 Apr 2025 02:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Apr 2025 02:56 PM IST
सार

मैकगर्क को आगामी मैचों में मौका मिल सकता है। हालांकि, वह इस सत्र में अपने अब तक के प्रदर्शन से निराश नहीं हैं। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस की वापसी को लेकर भी बातचीत की है।

विज्ञापन
DC vs RCB: Jake Fraser McGurk talked about his poor form, also revealed about return of Faf Du Plessis IPL
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स और ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने अपने करियर की शुरुआत में ही आईपीएल के उतार-चढ़ाव का अनुभव किया है। इस 23 साल के खिलाड़ी ने पिछले साल अपने आईपीएल डेब्यू पर ही 234.04 की शानदार स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाकर प्रभावित किया था। इस सत्र में हालांकि, उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं और छह मैचों के बाद टीम प्रबंधन ने उन्हें बाहर कर दिया।
विज्ञापन

मैकगर्क को आगामी मैचों में मौका मिल सकता है। हालांकि, वह इस सत्र में अपने अब तक के प्रदर्शन से निराश नहीं हैं। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस की वापसी को लेकर भी बातचीत की है। मैकगर्क ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रविवार को दिल्ली में होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'यह साल बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन आप इस खेल में बहुत अधिक परिणाम-आधारित नहीं हो सकते क्योंकि इससे आपको कोई फायदा नहीं होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'आपको बस प्रक्रिया पर भरोसा करने के साथ अपने मजबूत पक्ष का समर्थन करते रहना होता है। इसके साथ ही आपको अपनी कमजोरियों को मजबूत करने की कोशिश जारी रखनी होती है। उम्मीद है कि एक दिन यह बदल जाएगा और आप फिर से शुरुआत करेंगे। टी-20 क्रिकेट में ऐसा ही होता है।'
विज्ञापन

चोट के कारण फाफ डुप्लेसिस को इस सत्र में केवल तीन मैच खेलने का मौका मिला है। अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने पिछले मैच में हालांकि पारी का आगाज करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व कप्तान की शुरुआती एकादश में वापसी हो सकती है। मैकगर्क ने कहा, 'मेरी समझ से वह आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हैं। उनके चयन के लिए उपलब्ध होना चाहिए।'

दोनों ही टीमों के बीच हेड टु हेड रिकॉर्ड को देखें तो अब तक 32 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से दिल्ली ने 12 और बेंगलुरु ने 19 मैच जीते हैं। एक का कोई नतीजा नहीं निकला। साल 2021 से दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ सात में से सिर्फ दो ही मैच जीते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ 10 मैच खेले हैं और छह में उन्हें हार मिली है। आरसीबी के खिलाफ होम ग्राउंट पर दिल्ली की टीम सिर्फ चार ही मैच जीत सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed