फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs PBKS Match Report and Scorecard Updates in IPL 2023 64 Match at Dharmshala

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हराया, अब आरसीबी और मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह आसान

Thu, 18 May 2023 12:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 18 May 2023 12:31 AM IST
सार

पंजाब की हार के साथ ही आरसीबी और मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह आसान हो गई है। अब ये दोनों टीमें अपने बाकी मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। अब तीन स्थान के लिए चार टीमों का दावा मजबूत है।
 

विज्ञापन
DC vs PBKS Match Report and Scorecard Updates in IPL 2023 64 Match at Dharmshala
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद दिल्ली की टीम दूसरी टीमों का खेल खराब कर रही है। इस सीजन के 64वें मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही पंजाब के लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 213 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब की टीम आठ विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी और मैच हार गई। 
विज्ञापन


दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 82 रन राइली रूसो ने बनाए। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने भी 54 रन की पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने 46 और फिलिप सॉल्ट ने 26 रन बनाए। पंजाब के लिए सैम करन ने दो विकेट लिए। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 94 रन लियम लिविंगस्टोन ने बनाए। वहीं, अथर्व ताइदे ने 55 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए नोर्त्जे और ईशांत ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


पंजाब की हार के साथ ही मुंबई और आरसीबी के लिए प्लेऑफ की रेस आसान हो गई है। अब इन दोनों टीमों को अपने बाकी मुकाबले जीतने हैं और इनमें से किसी एक टीम का प्लेऑफ खेलना तय हो जाएगा। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गई है। अब तीन स्थान के लिए चेन्नई, लखनऊ, मुंबई और आरसीबी का दावा सबसे मजबूत है। राजस्थान, कोलकाता और पंजाब भी प्लेऑफ की रेस में हैं, लेकिन ये टीमें किस्मत के भरोसे ही अंतिम चार में जगह बना पाएंगी।



दिल्ली की शानदार शुरुआत
शिखर धवन ने टॉस जीतकर शाम को गिर रही ओस को ध्यान में रखकर दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। दिल्ली को इस मुकाबले में कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने वह शुरुआत दी जो उसे अब तक इस आईपीएल में नहीं मिली थी। दोनों ने पावरप्ले में तेज बल्लेबाजी करते हुए 61 रन जोड़े। वॉर्नर ने इस दौरान 18 गेंद में 34 रन बनाए। 39 के निजी स्कोर पर वॉर्नर का कैच राहुल चाहर ने छोड़ा, लेकिन यह ज्यादा महंगा नहीं पड़ा। वॉर्नर को सैम करन ने 46 रन पर आउट किया। धवन ने उनका शानदार कैच लिया। उन्होंने 31 गेंद में पांच चौके और दो छक्के लगाए। वॉर्नर और शॉ ने 62 गेंद में 94 रन की इस सत्र की उसकी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी दी।

शॉ ने लगाया आईपीएल का 13वां अर्धशतक
वॉर्नर की कमी राइली रूसो ने खलने नहीं दी। उन्होंने आते ही दो चौके लगाए। इसके बाद कगिसो रबाडा के 13वें ओवर में उन्होंने दो छक्के और चौका लगाया। इसके बाद शॉ ने 36 गेंद में इस आईपीएल का अपना पहला और कुल 13वां अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने जल्दी अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली, जिसमें रूसो का योगदान 45 रन था। इसी दौरान शॉ 38 गेंद में 54 रन बनाकर करन का शिकार बने। रूसो ने 25 गेंद में आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।



रूसो के 32 गेंद में 87 रन की बदौलत दिल्ली ने दो विकेट पर 213 रन बनाए। रोसोउ ने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। इस सीजन दिल्ली की टीम पहली बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही। इस टूर्नामेंट में 200 का आंकड़ा पार करने वाली दिल्ली आखिरी टीम है। इस मैच में पंजाब के लिए दोनों विकेट सैम करन ने लिए। सैम करन और राहुल चाहर के अलावा पंजाब के सभी गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 10 से ज्यादा का रहा।

विज्ञापन

पंजाब की खराब शुरुआत
214 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में कोई रन नहीं बना और दूसरे ओवर की पहली गेंद में ही कप्तान शिखर धवन को ईशांत शर्मा ने आउट कर दिया। टीम का खाता खुलने से पहले कप्तान को गंवाने के बाद पंजाब की टीम संघर्ष कर रही थी। ऐसे में प्रभसिमरन ने अथर्व ताइदे के साथ 50 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह को अक्षर पटेल ने 22 के निजी स्कोर पर आउट किया। 



दिल्ली की खराब फील्डिंग
दिल्ली के पास विकेट लेने के और भी मौके बने, लेकिन फील्डिंग में खराब प्रदर्शन के चलते यह टीम विकेट नहीं ले पाई। कुलदीप यादव की गेंद में लियम लिविंगस्टोन और अथर्व ताइदे के आसान कैट एनरिच नोर्त्जे और यश ढुल ने टपकाए। इसके अलावा दोनों को रन आउट करने का मौका भी दिल्ली के खिलाड़ियों ने छोड़ा। इन जीवनदान का फायदा उठाकर लिविंगस्टोन और अथर्व ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन की और अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। इस दौरान अथर्व ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। 42 गेंद में 55 रन बनाने के बाद अथर्व ताइदे रिटायर हो गए और जितेश शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए।

अथर्व की धीमी बल्लेबाजी के चलते पंजाब के लिए जरूर रन रेट 18 रन प्रति ओवर के करीब हो गया था। ऐसे में जितेश ने तीसरी गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद लिविंगस्टोन ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, तब तक पंजाब की टीम मैच में काफी पीछे हो गई थी। रन रेट के दवाब में शाहरुख खान भी छह रन बनाने के बाद बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। सैम करन और लिविंगस्टोन ने पंजाब का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। 



लिविंगस्टोन और सैम करन पंजाब का स्कोर 18 ओवर में 176 रन तक ले गए। ऐसे में लगा कि पंजाब की टीम यह मैच जीत सकती है, लेकिन नोर्त्जे ने 19वें ओवर में सैम करन को बोल्ड कर दिया। करन ने पांच गेंद में 11 रन बनाए। अगली ही गेंद पर लिविंगस्टोन को स्ट्राइक देने के प्रयास में हरप्रीत बराड़ रन आउट हो गए। इसके बाद लिविंगस्टोन अगली तीन गेंद में एक ही रन बना पाए। यहीं से पंजाब की हार तय हो गई थी, क्योंकि आखिरी ओवर में 33 रन बनाना लगभग असंभव के समान था। 



ईशांत शर्मा ने आखिरी ओवर में 17 रन दिए और पंजाब की टीम आठ विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी। लियम लिविंगस्टोन ने 48 गेंद में 94 रन बनाए। वह मैच की आखिरी गेंद में कैच आउट हुए। दिल्ली के लिए ईशांत शर्मा और एनरिच नोर्त्जे ने दो-दो विकेट लिए। खलील अहमद और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed