फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC VS KKR: Rishabh Pant fined again due to slow over rate in the match against Kkr in ipl 2024, can face ban

DC VS KKR: अपनी पिछली गलती से नहीं सीखे पंत, कोलकाता के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से फिर लगा जुर्माना

Thu, 04 Apr 2024 11:37 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 04 Apr 2024 11:37 AM IST
सार

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 31 मार्च को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। बोर्ड ने यह कार्रवाई स्लो ओवर रेट की वजह से की थी।

विज्ञापन
DC VS KKR: Rishabh Pant fined again due to slow over rate in the match against Kkr in ipl 2024, can face ban
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 16वें आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर वही गलती दोहरा बैठे जिसकी वजह से उनके खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। स्लो ओवर रेट की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ-साथ टीम पर भी अब जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन


विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। यह दिल्ली की चार मैचों में तीसरी हार है। वहीं, कोलकाता ने जीत की हैट्रिक लगाई है। टीम ने अब तक अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं।
विज्ञापन


पंत ने फिर दोहराई पुरानी गलती, लग जुर्माना
इस मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में आईपीएल ने बयान जारी करते हुए बताया कि कोलकाता के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने की वजह से जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने कहा, "कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सीज़न का दूसरा अपराध था, इसलिए पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य खिलाड़ियों पर भी हुई कार्रवाई
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 31 मार्च को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। बोर्ड ने यह कार्रवाई स्लो ओवर रेट की वजह से की थी। इस मैच में दिल्ली ने चेन्नई के खिलाफ 20 रन से आईपीएल की पहली जीत दर्ज की थी। आईपीएल की तरफ से जारी किए गए बयान में आगे बताया गया कि पंत के अलावा टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी मैच फीस क 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने कहा, "इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया।"


पंत पर लग सकता है बैन
ऐसा दूसरी बार है जब आईपीएल में स्लो ओवर गति की वजह से बोर्ड ने जुर्माना लगाया है। अब उन पर एक मैच से बैन का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, अब तक बीसीसीआई ने इस पर कोई अपडेट नहीं दिया है। कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में ऋषभ पंत ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान धाकड़ बल्लेबाज ने 220 के तूफानी स्ट्राइक रेट से चार चौके और पांच छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed