{"_id":"625a5424713bbb213556ab52","slug":"dc-opener-david-warner-reel-on-kgf-chapter-2-said-rocky-bhai-dialog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"David Warner Video: डेविड वार्नर पर चढ़ा केजीएफ-2 का खुमार, रॉकी भाई की तरह बोले- वाइलेंस.. वाइलेंस.. वाइलेंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
David Warner Video: डेविड वार्नर पर चढ़ा केजीएफ-2 का खुमार, रॉकी भाई की तरह बोले- वाइलेंस.. वाइलेंस.. वाइलेंस
Sat, 16 Apr 2022 10:59 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:59 AM IST
सार
डेविड वॉर्नर ने केजीएफ के रॉकी भाई का डायलॉग बोला है। वो फिलहाल दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं और कोलकाता के खिलाफ उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेली थी।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर भी केजीएफ फिल्म का खुमार चढ़ गया है। आमतौर पर दक्षिण भारतीय फिल्मों और गानों पर वीडियो बनाने वाले वॉर्नर ने इस बार केजीएफ-2 के एक डायलॉग पर वीडियो बनाया है। उनका यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में वॉर्नर रॉकी भाई का एक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। वॉर्नर कहते हैं- वायलेंस..वायलेंस..वायलेंस। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने फैंस से पूछा है कि यह किस फिल्म से है।
डेविड वॉर्नर ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आप मुझे बता सकते हैं कि यह किस फिल्म से है?

View this post on Instagram
विज्ञापन
दक्षिण भारतीय फिल्मों में है वॉर्नर की रुचि
डेविड वॉर्नर लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं और इस दौरान उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी रुचि हो गई। इसी वजह से वो अक्सर दक्षिण भारतीय फिल्मों और गानों पर वीडियो बनाते हैं। उन्हें बॉलीवुड फिल्में भी पसंद हैं, लेकिन हॉलीवुड फिल्मों में उनकी रुचि कम ही है। वो इससे पहले भी पुष्पा और कई अन्य फिल्मों के डायलॉग और गानों पर वीडिया बना चुके हैं। उन्हें इंस्टाग्राम में रील बनाने का शौक है और कई बार वो अपने पूरे परिवार के साथ वीडियो बना चुके हैं।
केजीएफ ने तोड़े कई रिकॉर्ड
केजीएफ चैप्टर दो फिल्म केजीएफ का दूसरा भाग है। यह फिल्म कोलार की सोने की खदानों पर आधारित है। प्रशांत नील ने इसका निर्देशन किया है और अभिनेता यश ने इसमें शानदार अभिनय किया है। उन्होंने रॉकी भाई का किरदार निभाया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इसके बाद भी यह फिल्म लगातार कमाई के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। यह फिल्म दो दिन के अंदर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ में बिके थे वार्नर
डेविड वॉर्नर को मेगा ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने 6.25 करोड़ में खरीदा था। उन्होंने इसी टीम के लिए अपना पहला आईपीएल मैच खेला था। ऑक्शन में मुंबई और चेन्नई की टीम ने भी वार्नर को खरीदने में रुचि दिखाई थी, लेकिन दिल्ली ने सबसे ज्यादा कीमत देकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इस सीजन पहले मैच में वॉर्नर फ्लॉप रहे थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। वॉर्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं।