फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC Head of Talent Saba Karim told what is plan of Delhi Capitals in IPL auction

IPL 2022: मेगा ऑक्शन में क्या होगी दिल्ली की रणनीति, किन खिलाड़ियों पर लगाएंगे दांव, जानिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा प्लान

Wed, 09 Feb 2022 04:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 09 Feb 2022 04:25 PM IST
सार

मेगा ऑक्शन में दिल्ली की टीम भारतीय खिलाड़ियों पर जोर देना चाहेगी। पिछले कुछ सालों में भारतीय खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से ही दिल्ली की टीम आईपीएल में सफल हुई है और आने वाले समय में भी टीम भारतीय खिलाड़ियों पर ही ज्यादा ध्यान देगी। 

विज्ञापन
DC Head of Talent Saba Karim told what is plan of Delhi Capitals in IPL auction
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : twitter@IPL

विस्तार

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगा। इस मेगा ऑक्शन के लिए दिल्ली की टीम तैयार है। नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स टैलेंट सर्च के प्रमुख सबा करीम ने बताया है कि टीम किन खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान देगी। दिल्ली कैपिटल्स ने दिसंबर 2021 में चार खिलाड़ियों को रीटेन किया था, जिसमें ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे शामिल हैं। 
विज्ञापन


सबा करीम ने कहा "चार रिटेन किए गए खिलाड़ी हमारी टीम की नींव बनाते हैं, और इनके अलावा हमें कुछ और मैच जिताने वाले खिलाड़ियों की जरूरत है। इसके बाद हमारे पास पूरी तरह से एक अच्छी टीम हो सकती है। हमें प्रमुख खिलाड़ियों के इर्ध-गिर्द एक रणनीति बनाने की जरूरत है, जो एक सफल टीम के लिए जरूरी है। इसके लिए अपनी प्लेइंग इलेवन तय करना भी जरूरी है।"
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों पर होगा दिल्ली का जोर
पिछले तीन सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की सफलता भारतीय खिलाड़ियों के दम पर आई है। आईपीएल 2022 के लिए टीम के निर्माण पर बात करते हुए करीम ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें बेहद लचीला होने की जरूरत है। ग्यारह में आपको सात घरेलू खिलाड़ी मिलते हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की अहमियत काफी ज्यादा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


करीम ने आगे कहा कि आपकी टीम में कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों के बीच सही तरह का मिश्रण होना चाहिए। आपके पास वे चार विदेशी खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है सभी टीमें सही संयोजन बनाने के लिए संघर्ष करेंगी। 


पंत और पोंटिंग की राय जरूरी 
मेगा ऑक्शन में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान ऋषभ पंत की भागीदारी के बारे में बोलते हुए, सबा करीम ने कहा कि कप्तान और कोच ही आखिरी फैसला लेते हैं। ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि नीलामी से पहले उनसे बात की जाए। क्योंकि हम जो भी टीम बनाते हैं, अगर वो कप्तान और कोच के मुताबिक होगी तो हमारी टीम और भी प्रभावी होगी। साथी ही कप्तान और कोच की रणनितियां भी मैदान में ज्यादा प्रभावी दिखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed