फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Warner scores fastest 5500 runs in IPL but daughters sad on his dismissal

IPL 2022: आरसीबी के खिलाफ वॉर्नर ने बनाया खास रिकॉर्ड पर टीम को नहीं दिला पाए जीत, आउट होते ही निराश हुई बेटियां

Sun, 17 Apr 2022 01:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 01:17 PM IST
सार

बैंगलोर के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को जीत के करीब ले गए, लेकिन उनके आउट होने के बाद दिल्ली की टीम यह मैच हार गई। 
 

विज्ञापन
David Warner scores fastest 5500 runs in IPL but daughters sad on his dismissal
वॉर्नर के आउट होने पर उनकी बेटियां निराश हो गईं - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में दिल्ली की टीम का सफर अब तक कुछ खास नहीं रहा है। अपने पहले मैच में मुंबई को मात देने वाली पंत की टीम अब पटरी से उतर चुकी है। डेविड वॉर्नर के आने से दिल्ली की ओपनिंग जोड़ी मजबूत हुई है, लेकिन गेंदबाज और मध्यक्रम के बल्लेबाज टीम की हार की वजह बन रहे हैं। कप्तान पंत से लेकर, ललित यादव और रोवमैन पॉवेल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, वॉर्नर ने पहले मैच में फेल होने के बाद कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। 
विज्ञापन


आरसीबी के खिलाफ मैच में भी वॉर्नर ने 38 गेंद में 66 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और पांच छक्के निकले। वॉर्नर इस दौरान आईपीएल में सबसे तेज 5500 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा ने उन्हें एलबीडब्लू आउट किया। वॉर्नर की बेटियां भी उनको सपोर्ट करने के लिए मैदान में पहुंची थीं और अपने पिता को पारी को देखकर खूब मजा लिया। हालांकि, वॉर्नर के आउट होते ही उनकी बेटियां निराश हो गईं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच देखने पहुंचा पूरा परिवार 
डेविड वॉर्नर का पूरा परिवार यह मैच देखने पहुंचा था। उनकी बेटियां भी यह मैच देखने गई थीं। हालांकि, वॉर्नर के आउट होने के बाद उनकी बेटियां निराश हो गईं। वॉर्नर की पत्नी ने भी यह फोटो शेयर की थी। उन्होंने बताया कि पिता के आउट होने पर बेटियों का दिल टूट गया। यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। 

Image

वॉर्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज भी हैं। उनके नाम आईपीएल में 5580 रन हैं और 52 अर्धशतक हैं। वो आईपीएल में चार शतक भी लगा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वॉर्नर चौथे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed