फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Warner says Sunrisers Hyderabad management did not tell the reason for removing him from captaincy of IPL

आईपीएल : डेविड वॉर्नर ने कहा- सनराइजर्स हैदराबाद प्रबंधन ने उन्हें कप्तानी से हटाने का कारण क्याें नहीं बताया 

Wed, 13 Oct 2021 05:52 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 13 Oct 2021 05:52 AM IST
सार

वॉर्नर ने कहा, ‘टीम मालिकों, ट्रेवर बेलिस, लक्ष्मण, मूडी और मुरली के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए मैं कहूंगा कि कोई भी फैसला सर्वसम्मति से होता है। मेरे लिए निराशाजनक बात यह भी रही कि मुझे बताया ही नहीं गया कि कप्तानी से क्यों हटाया गया है।

विज्ञापन
David Warner says Sunrisers Hyderabad management did not tell the reason for removing him from captaincy of IPL
डेविड वॉर्नर

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने दावा किया कि सनराइजर्स हैदराबाद प्रबंधन ने आईपीएल के इस सत्र में उन्हें कप्तानी से हटाने का कोई कारण नहीं बताया। वॉर्नर को आईपीएल के पहले चरण में कप्तानी से हटाकर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को सनराइजर्स की कमान सौंपी गई थी।

विज्ञापन


कप्तानी बदलने के बावजूद सनराइजर्स के प्रदर्शन में सुधार नहीं आया और टीम आईपीएल अंकतालिका में सबसे नीचे रही। वॉर्नर को आखिरी कुछ मैचों में तो टीम में जगह भी नहीं दी गई। वॉर्नर ने कहा, ‘टीम मालिकों, ट्रेवर बेलिस, लक्ष्मण, मूडी और मुरली के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए मैं कहूंगा कि कोई भी फैसला सर्वसम्मति से होता है।
विज्ञापन


मेरे लिए निराशाजनक बात यह भी रही कि मुझे बताया ही नहीं गया कि कप्तानी से क्यों हटाया गया है। फॉर्म के आधार पर फैसला लिया गया तो यह कठिन है क्योंकि अतीत के प्रदर्शन को अनदेखा नहीं करना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि कप्तानी से हटाये जाने को पचाना मुश्किल था लेकिन वह आगे बढ़ना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed