IPL-8 शुरू होने से पहले ही डेविड वॉर्नर ने मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाल और अक्सर मैदान पर झगड़ने वाले कप्तान डेविड वॉर्नर ने आईपीएल-8 के शुरू होने से पहले माफी मांग ली है।
आईपीएल से अपनी पहचान बनाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज वॉर्नर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जितने जाने जाते हैं वह उतने ही अपने खराब व्यवहार के लिए भी कुख्यात हैं। भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान वह कई बार भारतीय खिलाड़ियों से उलझे थे।
अपने इसी झगड़ालू व्यवहार के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कई बार इस विस्फोटक बल्लेबाज को दंडित भी किया है। एक बार तो उन्हें सीए ने एशेज सीरीज से बाहर कर ऑस्ट्रेलिया की ए टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका भेज दिया और खुद में सुधार लाने का निर्देश दिया था।
आईपीएल-8 का पहला मैच 8 अप्रैल को खेला जाना है लेकिन इसका उद्घाटन समारोह 7 को ही कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में ही करा दिया गया। बारिश के कारण उद्घाटन समारोह का मजा किरकिरा हो गया था। हालांकि जब समारोह शुरू हुआ तो अनुष्का शर्मा, रितिक रोशन, शाहिद कपूर और फरहान अख्तर ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। लेकिन वॉर्नर के एक व्यवहार ने सभी को निराश किया और इसके लिए उन्होंने सभी से माफी भी मांगी।
ट्विटर पर वॉर्नर ने मांगी माफी
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर जो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलते हैं और टीम के बतौर कप्तान हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में उन्हें बतौर कप्तान स्टेज पर जाना था लेकिन वह पूरे कार्यक्रम में ही नहीं दिखे।
समारोह के दौरान उस समय आयोजकों के लिए स्थिति में गड़बड़ हो गई जब सभी आठों टीमों को एक साथ मंच पर जाना था लेकिन वॉर्नर कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे जिस कारण टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी शिखर धवन को जाना पड़ा।
धवन को टीम के कप्तान के तौर पर सारी औपचारिकताएं करनी पड़ी। अपनी इस नादानी के लिए वॉर्नर ने ट्विटर पर माफी मांगी है। वॉर्नर मंगलवार की रात रंगारंग कार्यक्रम से जुड़ नहीं सके थे और इसके लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी।
Sorry I could not be @IPL opening ceremony, I'm on my way today. Very excited to be with my team mates @SunRisers
— David Warner (@davidwarner31) April 8, 2015
वर्ल्ड कप के जश्न में बिजी थे वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम जश्न में डूबी हुई थी और उन्होंने कुछ समय के लिए खेल से छुट्टी ले रखी थी। इस बीच उन्होंने गर्लफ्रेंड कैंडिक फाल्जन के साथ विवाह भी रचाया। वॉर्नर का फाल्जन से एक बेटी भी है जो पिछले साल पैदा हुई थी।
उम्मीद है वॉर्नर बुधवार को अपनी टीम से जुड़ जाएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शनिवार को है।
See you later Sydney and see you soon India!! #IPL2015 here we come. @SunRisers your captain is coming. @davidwarner31
— Candice Warner (@CandyFalzon) April 8, 2015