फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   david warner ruled out from the oneday series

लगातार दो जीत के बावजूद कंगारू टीम को लगा झटका

Sun, 06 Sep 2015 02:34 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 02:34 PM IST
विज्ञापन
david warner ruled out from the oneday series

इंग्लैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज में भले ही मेहमान टीम ऑस्ट्रेलियाई 2-0 से आगे चल रही हो लेकिन तीसरे वनडे से पहले टीम को तगड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

शनिवार को दोनों टीमों के बीच हुआ मुकाबला दांतों तले अंगुली दबाना जैसा रहा। पहले ही ओवर में आस्ट्रेलिया टीम के धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर चोटिल हो गए।

विज्ञापन

स्टीवन फिन की गेंद पर वॉर्नर अपना अंगूठा चोटिल करा बैठे। दर्द से छटपटाते हुए वह कुछ देर क्रीज पर घुटनों के बल बैठे फिर स्टॉफ मेंबर्स के साथ पवेलियन को ओर चल दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेविड वॉर्नर पूरी सीरीज से आउट

david warner ruled out from the oneday series

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपना अंगूठा चोटिल करा बैठे डेविड वॉर्नर पांच मैचों की सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनके अंगूठे में फ्रेक्चर है वह बाकी के तीन मैच नहीं खेल सकेंगे।


इस मैच में वॉर्नर सिर्फ एक ही गेंद खेल सके थे। यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से 64 रनों के अंतर से जीता। इसमें कप्तान स्टीवन स्मिथ (70) और जॉर्ज बैली (54) की फिफ्टी का योगदान शानदार रहा।


बारिश के चलते मैच 49-49 ओवर का किया गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया के 309 के जवाब में मेजबान इंग्लैंड टीम 42.3 ओवर में मात्र 245 रनों पर आउट हो गई। इसमें कंगारू गेंदबाज पेट क्यूमिसं ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। तीसरा वनडे मुकाबला मैनचेस्टर में 8 सितम्बर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed