Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
David Warner reaction after defeat in qualifier 2, said- no one had called us a contender, proud of where we are today
{"_id":"5fa896dc8ebc3e9bad322114","slug":"david-warner-reaction-after-defeat-in-qualifier-2-said-no-one-had-called-us-a-contender-proud-of-where-we-are-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार के बाद वार्नर का छलका दर्द, कहा- हमें किसी ने दावेदार नहीं कहा था, आज हम जहां हैं उस पर गर्व है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार के बाद वार्नर का छलका दर्द, कहा- हमें किसी ने दावेदार नहीं कहा था, आज हम जहां हैं उस पर गर्व है
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 09 Nov 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार चार जीत के बाद रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2020 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में हैदराबाद को उसकी गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। हार की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने पर कप्तान डेविड वार्नर निराश दिखे। उन्होंने कहा कि आईपीएल में अपने अभियान पर गर्व है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में टीम के क्षेत्ररक्षण को देखकर उन्होंने स्वीकार किया कि इस तरह के लचर प्रदर्शन से वे टूर्नामेंट जीतने के हकदार नहीं थे।
2 of 5
डेविड वार्नर और रिद्धिमान साहा
- फोटो : PTI
वार्नर ने सनराइजर्स की 17 रन से हार के बाद कहा, ‘अगर आप कैच छोड़ते हो और मौके गंवाते हो तो फिर जीत हासिल नहीं कर सकते हो। मुझे लगता है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खराब शुरुआत के बाद हमने वापसी की लेकिन क्षेत्ररक्षण में हमारा रवैया हार का कारण बना।’
3 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : PTI
वार्नर ने हालांकि आईपीएल में अपने अभियान पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि तीसरे स्थान पर रहना उनकी टीम के लिए गर्व की बात है क्योंकि किसी ने भी यह अनुमान नहीं लगाया था कि उनकी टीम यहां तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा, ‘पहली बात तो यह है कि हमें शुरू में किसी ने दावेदार नहीं बताया था। हर कोई मुंबई इंडियंस, दिल्ली और आरसीबी की बात कर रहा था। मुझे अपने अभियान पर वास्तव में गर्व है। चोटें भी मसला रही लेकिन आपको इसके साथ आगे बढ़ना होता है। आज हम जहां हैं उस पर मुझे गर्व है।’
विज्ञापन
5 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : PTI
बता दें कि दिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाजों मार्कस स्टोइनिस और शिखर धवन के कैच छूटे जबकि कुछ आसान रन भी दिए गए। दिल्ली ने इसका फायदा उठाकर तीन विकेट पर 189 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स आठ विकेट पर 172 रन ही बना पाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।