फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH के खिलाफ रबाडा की घातक गेंदबाजी, तोड़ा मोर्कल का रिकॉर्ड, अब IPL में इतिहास रचने के करीब

Mon, 09 Nov 2020 06:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 09 Nov 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
Kagiso Rabada fatal bowling against SRH, broke Morkels record, now close to making history in IPL
कगिसो रबादा - फोटो : twitter@DelhiCapitals

आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में कागिसो रबाडा ने अपनी धारधार गेंदबाजी से हैदराबाद की बल्लेबाजी को बर्बाद कर दिया। रबाडा ने अपनी पहले ओवर की पहली ही गेंद पर जबरदस्त यॉर्कर से डेविड वार्नर का शिकार किया। इसके बाद उन्होंने दूसरे स्पेल में हैदराबाद के मध्यक्रम में तीन खिलाड़ियों को निपटा दिया। कुल मिलाकर उन्होंने मैच में चार विकेट अपने नाम किए।

Kagiso Rabada fatal bowling against SRH, broke Morkels record, now close to making history in IPL
कागिसो रबाडा - फोटो : PTI

रबाडा ने इस चार विकेट के साथ ही पर्पल कैप एक बार फिर से अपने नाम कर लिया। वे अब इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, वे आईपीएल में दिल्ली की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ही पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को पछाड़ दिया। मोर्कल ने 2012 में जहां 25 विकेट अपने नाम किए थे, वहीं रबाडा अब तक 29 विकेट अपनी झोली में डाल चुके हैं।

Kagiso Rabada fatal bowling against SRH, broke Morkels record, now close to making history in IPL
कागिसो रबाडा - फोटो : पीटीआई

दिल्ली के फाइनल में पहुंचने के साथ ही अब रबाडा को आईपीएल के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका मिल गया है। दरअसल आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अभी भी ड्वेन ब्रावो के नाम पर दर्ज है। ब्रावो ने 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए 18 मैचों में 32 विकेट अपने नाम किए थे। यानी रबाडा को उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए मुंबई के खिलाफ चार विकेट लेने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kagiso Rabada fatal bowling against SRH, broke Morkels record, now close to making history in IPL
कागिसो रबाडा - फोटो : पीटीआई

वैसे रबाडा पिछले सीजन में भी इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते थे, लेकिन उन्हें बीच में ही टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। तब रबाडा ने 12 मैचों में ही 14.72 की औसत के साथ 25 विकेट चटकाए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। उस वक्त चेन्नई के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने मौके का फायदा उठाते हुए 26 विकेट के साथ पर्पल कैप अपने नाम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed