फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvPAK: बैन के बाद और खूंखार हुए वॉर्नर, जड़ दिया टेस्ट करियर का 22वां शतक 

Fri, 22 Nov 2019 01:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 22 Nov 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
David Warner notches Test century on home return as Australia dominate Pakistan
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। पाकिस्तान की पहली पारी 240 के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 312 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 151* और मार्कस लाबूछाने 55* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।


 

David Warner notches Test century on home return as Australia dominate Pakistan
डेविड वॉर्नर

बैन के बाद वॉर्नर और खूंखार नजर आ रहे हैं। पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के खिलाफ वह टी-20 में मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। इसके बाद टेस्ट में भी उनका कमाल का फॉर्म जारी है। बैन के बाद उनका यह पहला टेस्ट शतक है। टेस्ट क्रिकेट के करियर में उनका यह 22वां शतक है। उन्होंने 180 गेंदों में उन्होंने एक रन के साथ अपना शतक पूरा किया। 

David Warner notches Test century on home return as Australia dominate Pakistan
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया

मैच में वार्नर की किस्मत अच्छी रही। मैच के 27वें ओवर में अपना डेब्यू मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह वार्नर को विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया था, लेकिन वो गेंद नो बॉल थी और वार्नर को पहला जीवनदान मिला। हालांकि, इस समय वो अपना अर्धशतक बना चुके थे। इसके बाद वॉर्नर 44वें ओवर में यासिर शाह के हाथों रन आउट होने से भी बाल बाल बचे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
David Warner notches Test century on home return as Australia dominate Pakistan
aus vs pak

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया मिशेल स्टार्क (4/52) और पैट कमिंस (3/60) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत पहले टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की पारी 86.2 ओवर में 240 रन पर समेट दी थी। एक समय पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 75 रन था जो चार विकेट पर 78 और फिर पांच विकेट पर 94 रन हो गया था। पाक की ओर से असद शफीक ने सर्वाधिक 76, अजहर अली 39, मोहम्मद रिजवान 37, यासिर शाह 26 और शान मसूद ने 27 रन बनाए।

विज्ञापन
David Warner notches Test century on home return as Australia dominate Pakistan
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

बता दें कि बॉल टैंपरिंग मामले में लगे एक साल के बैन के बाद टेस्ट टीम में लौटे स्टीव स्मिथ ने जहां एशेज सीरीज में रनों की बारिश कर दी थी, वहीं वार्नर का बल्ला खामोश रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed