फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Warner missed Kane Williamson, wrote heartfelt message In social media Post, Rashid Khan Replies

IPL 2022: पुराने साथी से मिलकर भावुक हुए वॉर्नर, सोशल मीडिया पर लिखा- तुम्हें बहुत मिस किया, राशिद ने भी किया कमेंट

Sat, 07 May 2022 12:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 May 2022 12:02 AM IST
सार

आईपीएल खत्म होने के बाद वॉर्नर ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी। अब इस पारी के बाद वॉर्नर ने हैदराबाद टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया है। हालांकि, वह अपनी पुरानी टीम के साथियों को नहीं भूल पाए हैं।

विज्ञापन
David Warner missed Kane Williamson, wrote heartfelt message In social media Post, Rashid Khan Replies
केन विलियम्सन और डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 58 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 92 रन बनाए थे। वॉर्नर की यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि पिछले सीजन तक वॉर्नर हैदराबाद टीम से ही खेलते थे। पिछले साल आधे सीजन के बाद वॉर्नर को सबसे पहले हैदराबाद की कप्तानी से हटाया गया था। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बेंच पर बैठ दिया था। 
विज्ञापन


आईपीएल खत्म होने के बाद वॉर्नर ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी। अब इस पारी के बाद वॉर्नर ने हैदराबाद टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया है। हालांकि, वह अपनी पुरानी टीम के साथियों को नहीं भूल पाए हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन के साथ तस्वीर भी शेयर की। इसके कैप्शन में वॉर्नर ने लिखा- मैंने आपको बहुत मिस किया है केन विलियम्सन। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by David Warner (@davidwarner31)


इस पोस्ट को लाखों फैन्स ने पसंद किया। वहीं, हैदराबाद टीम के पूर्व खिलाड़ी सिद्धार्थ कौल और श्रीवत्स गोस्वामी ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया। कमेंट करने वालों में एक खास नाम और शामिल रहा। वह खिलाड़ी हैं- राशिद खान। राशिद फिलहाल गुजरात टाइटंस की टीम से खेल रहे हैं और पिछले सीजन तक वह भी हैदराबाद टीम में थे। राशिद ने वॉर्नर के मिस यू वाले मैसेज पर कमेंट करते हुए लिखा- मी टू। 

वॉर्नर को जहां टीम मैनेजमेंट के फैसले के बाद रिटेन नहीं किया गया। वहीं, राशिद ने खुद ही रिटेन नहीं होने का फैसला लिया था। इस सीजन कुछ शानदार जीत हासिल करने के बाद हैदराबाद की टीम जूझती हुई दिखाई पड़ रही है और लगातार तीन मैच हार चुकी है। हैदराबाद के 10 मैचों में 10 अंक हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यहां से सभी मैच जीतने होंगे। 

1u5og01g

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 207 रन बनाए। इसमें वॉर्नर की 92 नाबाद रन की पारी के अलावा रोवमन पॉवेल का योगदान रहा। रोवमन 35 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्के की मदद से 67 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कप्तान ऋषभ पंत ने 16 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली।

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन ही बना सकी। हैदराबाद की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। उन्होंने 34 गेंदों की पारी में दो चौके और छह छक्के लगाए। इसके अलावा एडेन मार्करम ने 25 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्की की मदद से 42 रन की पारी खेली। इस तरह दिल्ली ने यह मैच 21 रन से जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed