फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Warner may retire from t20 cricket signals format after receiving Allan Border Medal

परिवार के लिए क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं डेविड वार्नर, भारत में खेलेंगे आखिरी टी-20!

Wed, 12 Feb 2020 08:00 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 12 Feb 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
David Warner may retire from t20 cricket signals format after receiving Allan Border Medal
डेविड वार्नर - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा है कि वह टेस्ट और वन-डे करियर को विस्तार देने और अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए अगले कुछ साल में टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। यह विश्व कप भारत में होने वाले हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का एलेन बॉर्डर पदक जीतने वाले वार्नर पुरस्कार पाने के बाद फफक पड़े थे।

विज्ञापन


साल 2018 में गेंद से छेड़खानी के कारण एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद शानदार वापसी करते हुए वार्नर ने यह पुरस्कार जीता है, उन्हें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर भी चुना गया। वार्नर ने एएपी से कहा, ‘टी-20 क्रिकेट में लगातार विश्व कप खेलने हैं। इस प्रारूप को मैं अगले कुछ साल में अलविदा कह सकता हूं। तीनों प्रारूपों में खेलना कठिन है। उन सभी को शुभकामनाएं जो ऐसा कर पाते हैं। यह चुनौतीपूर्ण है।’
विज्ञापन


टेस्ट और वन-डे दोनों में वार्नर का औसत 40 से ऊपर का है और टी-20 में उनका स्ट्राइक रेट 140 का है। अगले दो टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया (इस साल) और भारत (अगले साल) में होने हैं। वार्नर ने कहा कि उन्होंने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से बात की है ताकि तीनों प्रारूपों में खेलने की थकान को समझ सके। उन्होंने कहा, ‘मैंने एबी डीविलियर्स और वीरेंद्र सहवाग से बात की है जो लंबे समय तक खेलते रहे हैं। यह चुनौतीपूर्ण है। घर पर तीन छोटे बच्चे और पत्नी है और लगातार यात्रा करना मुश्किल होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed