{"_id":"5e1dd1218ebc3e4b3412b417","slug":"david-warner-hit-hundred-against-india-and-becomes-fastest-to-score-5000-odi-runs-for-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: वॉर्नर ने जड़ा शतक, सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: वॉर्नर ने जड़ा शतक, सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 14 Jan 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Devid Warner
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। वन-डे अंतरराष्ट्रीय में उनका यह 18वां शतक है। इसके साथ उन्होंने एक खास उपलब्धि भी हासिल की।
2 of 4
वॉर्नर
- फोटो : social Media
वार्नर ने 88 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 30.2 ओवर में जसप्रीत बुमरह की गेंद पर चौका लगाते हुए बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी सेंचुरी पूरी की। इसके अलावा वो अपनी टीम के लिए सबसे तेजी से 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
3 of 4
डेविड
- फोटो : social Media
इस मामले में वार्नर ने पूर्व दिग्गज डीन जोंस को पीछे छोड़ दिया है। वॉर्नर ने 117 मैचों 115 पारियों में पांच हजारी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, जोंस ने 131 मैचों की 128 पारियों में पांच हजार रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : social media
वहीं, मैथ्यू हेडन ने 5000 रन बनाने के लिए 137 मैचों में 133 पारियों का सहारा लिया था। वहीं, रिकी पोंटिंग ने 137 मैचों की 137 पारियों में पांच हजार रन पूरे किए थे। मुंबई में खेले गए पहले वन-डे में जीत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की नजर 17 जनवरी को राजकोट में खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले पर होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।