फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Warner has decided to keep the door open for a return to the Australian team for the Champions Trophy

Champions Trophy: डेविड वॉर्नर संन्यास से करेंगे वापसी? अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध बताया

Tue, 09 Jul 2024 09:01 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Jul 2024 09:01 AM IST
सार

वॉर्नर ने हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वॉर्नर ने इस टूर्नामेंट से पहले ही कहा था कि टी20 विश्व कप उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा।

विज्ञापन
David Warner has decided to keep the door open for a return to the Australian team for the Champions Trophy
डेविड वॉर्नर - फोटो : Instagram

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम चाहेगी तो वह अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे। वॉर्नर ने हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वॉर्नर ने इस टूर्नामेंट से पहले ही कहा था कि टी20 विश्व कप उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। ऑस्ट्रेलिया का सफर इस वैश्विक टूर्नामेंट में सुपर आठ चरण में ही थम गया था। हालांकि, उन्होंने जिस तरह का बयान दिया है उससे संकेत मिल रहे हैं कि उनके मन में संन्यास से वापसी करने का विचार चल रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos

वॉर्नर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डाल संन्यास लेने की पुष्टि की, लेकिन साथ ही टीम को जरूरत पड़ने पर खुद को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध भी बता दिया। वॉनर्र ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है और उन्होंने दावा किया कि वह कुछ समय के लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते रहेंगे। वार्नर ने प्रशंसकों के लिए एक संदेश भी दिया और अपने साथियों को उनका साथ देने के लिए धन्यवाद भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉर्नर ने क्या कहा?
वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल लिखा, अध्याय बंद! इतने लंबे समय तक उच्चतम स्तर पर खेलना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। ऑस्ट्रेलिया मेरी टीम थी। मेरे करियर का अधिकांश हिस्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए गुजरा और ऐसा करने में सक्षम होना एक सम्मान की बात है। सभी प्रारूपों में 100 से अधिक मैच खेलना मेरे करियर की प्रमुख उपलब्धि है। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने इसे संभव बनाया है। पत्नी और मेरी लड़कियां, जिन्होंने इतना बलिदान दिया, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। किसी को कभी पता नहीं चलेगा कि हम किस दौर से गुजरे हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि मैंने प्रशंसकों का मनोरंजन किया होगा। हमने टेस्ट क्रिकेट के प्रारूप को बदला और तेजी से रन बनाने की कोशिश की। प्रशंसकों के बिना हम वह नहीं कर सकते जो हमें पसंद है, इसलिए मैं आप लोगों का भी धन्यवाद करता हूं। मैं कुछ समय तक फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा और यदि चयन हुआ तो मैं चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के लिए भी तैयार हूं। इस टीम को पिछले कुछ वर्षों में अविश्वसनीय सफलता मिली है और यह लंबे समय तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed