{"_id":"5fbb832d280b7235f5718480","slug":"david-warner-does-when-amitabh-bachchan-in-style-shared-funny-video-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन के लुक में नजर आया यह धाकड़ क्रिकेटर, फैंस से पूछा- फिल्म का नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अमिताभ बच्चन के लुक में नजर आया यह धाकड़ क्रिकेटर, फैंस से पूछा- फिल्म का नाम
Mon, 23 Nov 2020 03:08 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 23 Nov 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
वार्नर ने धरा बच्चन का लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के चाहने वाले दुनिया के हर कोने में मिल जाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर भी उनका 'जबरा फैन' निकले, तभी तो हूबहू उनका रूप धरकर सोशल मीडिया पर आ गए। दरअसल, अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट पर वार्नर ने अपने बदले अंदाज के साथ एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एकदम 'महानायक' की तरह लग रहे हैं।
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने वाले इस खब्बू बल्लेबाज ने फैंस से एक सवाल भी किया है। उन्होंने लिखा, 'एक्टर और मूवी टाइम को पहचानें’ इस कैप्शन के साथ उन्होंने हॉलीवुड के अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो को हैशटैग किया है और साथ ही लाफ्टर वाला इमोजी भी इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
अब फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर की पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वैसे भी वार्नर का बॉलीवुड प्रेम किसी से छिपा नहीं। इससे पहले वह बाहुबली अवतार में तेलुगु बोलते भी दिख चुके हैं और पूरे लॉकडाउन भर तमिल-तेलुगु गानों में परिवार के साथ टिकटॉक वाले डांसिंग वीडियोज शेयर करते आए हैं।