डेविड वॉर्नर ने अपने कप्तान स्मिथ को दो बार हराकर जीता अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के बेहद आक्रामक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के लिए नया साल बेहद ही खास बनकर आया है। शुरुआत में वह एक बेटी के पिता बने और अब उन्हें क्रिकेट में दो बड़े अवॉर्ड से नवाजा गया। वॉर्नर को एलन बॉर्डर मेडलिस्ट और आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया।
अवॉर्ड मिलने के बाद वॉर्नर ने कबूला कि उनकी पत्नी के बिना यह मुमकिन नहीं होता। उन्होंने कहा कि पत्नी की प्रेगनेंसी के वक्त वह क्रिकेट में ध्यान नहीं लगा पा रहे थे।
लेकिन पत्नी के सपोर्ट के चलते वह क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने में सक्षम रहे। एलन बॉर्डर मेडलिस्ट पोलिंग में वॉर्नर ने कंगारू कप्तान स्टीवन स्मिथ को हराया।
वॉर्नर को 240 वोट मिले जबकि स्मिथ के खाते में 219 वोट आए। जबकि तीसरे नंबर पर टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क रहे उन्हें 183 वोट मिले।
वॉर्नर ने ऐसे किया स्मिथ को पीछे
ऑस्ट्रेलियाई टीम के बैड ब्वॉय डेविड वॉर्नर ने आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर में भी अपने कप्तान स्टीवन स्मिथ को पछाड़ा। वॉर्नर को 30 वोट मिले, जबकि स्मिथ के खाते में 24 वोट आए।
29 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को बुधवार को मेलबर्न पेलेडियम मैदान में यह अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड लेते वक्त वह भावुक हो गए थे।