फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvBAN: डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, विश्व कप में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Thu, 20 Jun 2019 07:32 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 20 Jun 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
David Warner becomes the first batsman to play two 150-plus knocks in ICC ODI World Cups
डेविड वॉर्नर - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने गुरूवार को बांग्लादेश के खिलाफ 166 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह आईसीसी वन-डे वर्ल्ड कप में दो बार 150 से ज्यादा का स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।



 

David Warner becomes the first batsman to play two 150-plus knocks in ICC ODI World Cups
डेविड - फोटो : social Media

वनडे क्रिकेट के इतिहास में डेविड वॉर्नर की ये छठी 150 से ज्यादा रन की पारी थी। दरअसल, वह अलग-अलग देशों के खिलाफ 150 से ज्यादा रन की व्यक्तिगत पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आज के इस मुकाबले में वॉर्नर ने 147 गेंदों में 14 चौके और पांच छक्के की मदद से 166 रन की धुआंधार पारी खेली।

David Warner becomes the first batsman to play two 150-plus knocks in ICC ODI World Cups
वॉर्नर - फोटो : social Media

बता दें कि वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ 179, अफगानिस्तान के खिलाफ 178, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 173, बांग्लादेश के खिलाफ 166, श्रीलंका के खिलाफ 163, और न्यूजीलैंड के खिलाफ 156 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
David Warner becomes the first batsman to play two 150-plus knocks in ICC ODI World Cups
वॉर्नर - फोटो : social Media

वहीं, 150 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर ने 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में पांच बार 150 से ज्यादा रन की पारी खेली थी। तेंदुलकर के साथ क्रिस गेल भी हैं, जिन्हों ने वनडे क्रिकेट में पांच बार 150 से ज्यादा रन की पारी खेली है। 

विज्ञापन
David Warner becomes the first batsman to play two 150-plus knocks in ICC ODI World Cups
रोहित शर्मा - फोटो : social media

हालांकि इस मामले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पहले पायदान पर हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सात बार 150 से ज्यादा का स्कोर बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed