मिलर बने 'किलर', अब उनके शॉट से एक बच्चा हुआ बेहोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-8 में अब लीग चरण के महज 4 मुकाबले बचे हैं और यही शेष मुकाबले प्लेऑफ की रेस में शामिल 5 टीमों के लिए आगे का रास्ता तय करेंगी जो उन्हें प्लेऑफ में बची अंतिम 3 में जगह दिलाएंगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है।
लेकिन रोमांचक दौर में पहुंच चुके टूर्नामेंट के इतर पंजाब टीम के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर का बल्ला खतरनाक होता जा रहा है। मोहाली में टूर्नामेंट का 53वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर
कुछ दिन पहले मिलर के छक्के वाले शॉट ने ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल की आंख की रोशनी ही छीन ली थी और आज अभ्यास के दौरान उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला जो एक बच्चे को जाकर लगा और वह वहीं पर बेहोश हो गया।
मिलर का शॉट लगते ही बच्चा हो गया बेहोश
किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मोहाली में आईपीएल के 53वां मुकाबला खेला जाना था और इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने अभ्यास में जुटे थे। लेकिन टॉस होने से करीब 20 मिनट पहले मैदान पर एक हादसा हो गया।
क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो पर छपी खबर के अनुसार, पंजाब के बल्लेबाज डेविड मिलर स्टेडियम के गेट स्टैंड नंबर 14 के पास अभ्यास के दौरान बल्लेबाजी कर रहे थे और एक गेंद को पुल शॉट खेलने के चक्कर में स्टैंड की ओर शॉट खेल दिया, जो नेट के करीब से होते बाहर चली गई।
दुर्भाग्य से यह शॉट एक छोटे बच्चे के सीने पर जाकर लग गया। शॉट इतना तेज था कि गेंद लगते ही वह बच्चा वहीं बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद बच्चे को वहां मौजूद पुलिसकर्मी उठाकर ले गए। हालांकि अब ऐसी खबर है कि वह बच्चा पूरी तरह से ठीक है।
पहले मिलर के शॉट ने ले ली थी आंखों की रोशनी
टूर्नामेंट में ऐसा दूसरी बार है जब दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर के शॉट से किसी को चोट का सामना करना पड़ा है। ग्रुप मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान मिलर ने एक करारा शॉट खेला था जो सीमारेखा के पास खड़े एक कांस्टेबल की दाईं आंख में लग गई।
यह दुखभरी घटना हुई 9 मई को जब कोलकाता के ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज मिलर ने छक्के के लिए शॉट खेला लेकिन यह शॉट एक सिपाही की दाईं आंख पर लग गया।
53 साल के आलोक एच को आंख में चोट लगने के बाद तुरंत दक्षिण कोलकाता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनकी आंखों की रोशनी चली गई।
इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सचिव सौरव गांगुली ने इस हादसे में अपनी सहानुभूति जताई, साथ ही यह भी कहा कि इस हादसे के लिए मिलर को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।