{"_id":"a36512c6-6bbf-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"darren-lehmann-to-coach-kings-eleven-punjab-in-ipl-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेहमन बने किंग्स इलेवन पंजाब के कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लेहमन बने किंग्स इलेवन पंजाब के कोच
चंडीगढ़/एजेंसी
Updated Thu, 31 Jan 2013 09:32 PM IST
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल के छठे संस्करण के लिए आस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेरेन लेहमन को अपना कोच नियुक्त किया है। लेहमन डेक्कन चार्जर्स के कोच थे जिसकी मान्यता बीसीसीआई ने पिछले सत्र में आचार संहिता के उल्लंघन के कारण रद्द कर दी थी।
विज्ञापन
डेक्कन को बाद में हैदराबाद के नए फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ने खरीदा लेकिन उसने लेहमन के बजाय टॉम मूडी को अपना कोच नियुक्त किया। किंग्स इलेवन पंजाब ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘डेरेन लेहमन को टीम का कोच नियुक्त कर हम बेहद खुश हैं। डेरेन के पास आईपीएल के साथ ही अन्य टी-20 लीगों का भरपूर अनुभव है जिसका फायदा टीम को मिलेगा।’
विज्ञापन