फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Danushka Gunathilaka assaulted women many times She Needed A Brain Scan Claims Complaint

Danushka Gunathilaka: गुणाथिलका ने पीड़िता को कई बार बनाया था हवस का शिकार, महिला को ब्रेन स्कैन तक कराना पड़ा

Thu, 10 Nov 2022 09:32 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: रोहित राज Updated Thu, 10 Nov 2022 09:32 AM IST
सार

सिडनी में गुणाथिलका के गिरफ्तार होने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया है। गुणतिलका के खिलाफ दूसरी बार इस तरह की कार्रवाई हुई है। इससे पहले 2018 में भी वह इसी तरह की घटना में फंसे थे।

विज्ञापन
Danushka Gunathilaka assaulted women many times She Needed A Brain Scan Claims Complaint
दनुष्का गुणाथिलका - फोटो : Danushka Gunathilaka/Instagram

विस्तार

श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलका दुष्कर्म मामले में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। उनके ऊपर ऑस्ट्रेलिया महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। अब इस मामले में नया खुलासा यह हुआ है कि गुणाथिलका ने महिला को कई बार हवस का शिकार बनाया। यहां तक कि उसका गला भी घोंटने का प्रयास किया है। इस कारण महिला को ब्रेन स्कैन कराने की जरूरत भी पड़ गई। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, गुणाथिलका पर यौन उत्पीड़न के चार मामलों का आरोप लगाया गया है। उन्हें अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। मजिस्ट्रेट रॉबर्ट विलियम्स ने आदेश जारी करते हुए आरोपों की गंभीरता को कम करने के लिए सहमति व्यक्त की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इस आदेश को चुनौती दी। इससे अब उस महिला के खिलाफ कथित हमले की कई जानकारी निकलकर सामने आई है।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अदालती दस्तावेजों में कहा गया है कि दोनों दो नवंबर को सिडनी के ओपेरा हाउस के पास एक बार में मिलने से पहले एक डेटिंग ऐप से जुड़े थे। इसके बाद वे नाव से कथित पीड़िता के घर गए और वहां शराब पीने के बाद गुणाथिलका ने महिला के साथ जबरदस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 'ससुर' शाहिद अफरीदी के अंदाज में भारतीय फैन्स से मिले शाहीन, ऐसा कर लोगों का जीता दिल


श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने किया है निलंबित
सिडनी में उनके गुणाथिलका के गिरफ्तार होने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया है। गुणतिलका के खिलाफ दूसरी बार इस तरह की कार्रवाई हुई है। इससे पहले 2018 में भी वह इसी तरह की घटना में फंसे थे। उस समय भी श्रीलंकाई क्रिकेट ने उन्हें निलंबित कर दिया था। उस समय नार्वे की एक महिला ने गुणतिलका और उनके एक दोस्त पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। हालांकि, पूछताछ के बाद गुणतिलका को बरी कर दिया गया था और उनके दोस्त की गिरफ्तारी हुई थी।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: मैथ्यू हेडन ने लिया ऑस्ट्रेलिया का बदला, 18 दिन बाद कीवी टीम को विश्व कप से बाहर किया

चोटिल होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में रुके थे गुणाथिलका
ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यात्रा करने वाले गुणाथिलका चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, आधिकारिक रूप से अशीन बंडारा से रिप्लेस होने के बावजूद वह टीम के साथ जुड़े हुए थे। गुणाथिलका हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण टीम से बाहर हुए थे। उन्होंने श्रीलंका के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें नामीबिया के खिलाफ 2022 टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला भी शामिल है। इस मैच में लंकाई टीम को हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed