फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Danielle Wyatt says she will be use Virat Kohli gifted bat in the upcoming T20I tri-series

कभी विराट को किया था शादी के लिए प्रपोज, अब उन्हीं के गिफ्ट को टीम इंडिया के खिलाफ बनाएंगी हथियार

Tue, 13 Mar 2018 01:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Danielle Wyatt says she will be use Virat Kohli gifted bat in the upcoming T20I tri-series
विराट कोहली

इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डेनियल वेट ने बताया है कि वह इस महीने के अंत में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली ट्राई सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली के द्वारा गिफ्ट में दिए गए बल्ले का इस्तेमाल करेंगी। डेनियल वेट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन है। उन्होंने विराट को शादी का प्रस्ताव भी दिया था, जिसपर विराट ने उनको खुद का बल्ला गिफ्ट में दे दिया था। 

विज्ञापन


डेनियल ने क्रिकइंफो से बातचीत में बताया, 'यह बैट कोहली ने उन्हें तोहफे में दिया था। साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर कोहली और डेनियल की डर्बी में मुलाकात हुई थी। उसी साल कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 72 रनों की पारी खेली थी। इस पारी को देखकर डेनियल ने टि्वटर पर कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। तब उन्होंने इस मामले में ट्वीट किया था।'
विज्ञापन


हालांकि, बाद में विराट ने इस प्रस्ताव को नकार दिया था, लेकिन इसके बदले में उन्होंने वेट को अपना बल्ला गिफ्ट में दिया था। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात ने तब मीडिया में खासी सुर्खियां बटोरी थी। वेट ने विराट कोहली से मिले बल्ले का नाम बीस्ट रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Danielle Wyatt says she will be use Virat Kohli gifted bat in the upcoming T20I tri-series
विराट कोहली और डेनियल वेट

उन्होंने बताया, 'जिस बैट से मैंने शतक लगाया था, वह काफी समय पहले टूट गया है। अब मैं विराट का बैट इस्तेमाल करूंगी। मैं अब विराट कोहली का बैट इस्तेमाल कर रही हूं।' आगे उन्होंने कहा कि दस मिनट बाद मैंने अपना फोन देखा तो उसमें 1000 से ज्यादा रीट्वीट हो चुके थे। यह खबर भारतीय मीडिया में छा चुकी थी। वे मेरे पिता को ईमेल्स कर रहे थे। डेनियल ने कहा, 'जब हम मिले, तो कोहली ने मुझसे कहा: 'आप टि्वटर पर ऐसा नहीं कर सकतीं! वह चीजों को बहुत सीरीयसली लेते हैं।', मैंने कहा, ओके, सॉरी!' 
 




बता दें कि पिछले साल वर्ल्ड कप जीतने के बाद से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। हाल में इंग्लैंड ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की। वेट ने नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले में सिर्फ 56 गेंदों पर शतक ठोककर खूब सुर्खियां बटोरी थी। मालूम हो कि कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद डेनियल ने उन्हें शादी की मुबारकबाद भी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed