{"_id":"5c2e2979bdec22571463df0d","slug":"cwg-gold-medallist-shooter-anish-bhanwala-focus-is-on-world-cups-to-secure-olympic-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 साल के अनीश की निगाह विश्व कप से ओलंपिक कोटा हासिल करने पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
16 साल के अनीश की निगाह विश्व कप से ओलंपिक कोटा हासिल करने पर
Thu, 03 Jan 2019 08:55 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 03 Jan 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
Anish Bhanwala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक निशानेबाज अनीश भानवाला योजनाबद्ध तरीके से 2020 ओलंपिक के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं और उनका कहना है कि इस प्रक्रिया में पहला कदम आगामी विश्व कप में तोक्यो खेलों के लिए कोटा हासिल करना होगा। सोलह वर्षीय भारतीय निशानेबाज ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में 30 अंकों के रेकॉर्ड स्कोर से पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
इस जीत से तब 15 वर्षीय निशानेबाज इस चार साल में होने वाली प्रतियोगिता में देश का सबसे युवा स्वर्ण पदकधारी बन गया था। हरियाणा में जन्में इस निशानेबाज ने कई अंतरराष्ट्रीय खिताब अपनी झोली में डाले जिसमें राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप 2017 (ब्रिसबेन), आईएसएसएफ विश्व कप 2018 (गुआदालाजारा) और आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2018 (सिडनी) शामिल रहे।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में इस युवा ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में 579 के विश्व रेकॉर्ड स्कोर से 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्वर्णपदक जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं। अनीश ने कहा, 'मेरा लक्ष्य इस साल विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना है, जिसमें ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने का कोटा मिलेगा। सबसे अहम फरवरी में दिल्ली में होने वाला विश्व कप होगा। यह मेरी घरेलू रेंज पर होगी।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'यह कदम दर कदम प्रक्रिया है, मैं इस समय सिर्फ क्वॉलिफिकेशन पर ध्यान लगा रहा हूं। एक बार ऐसा हो गया तो फिर मैं ओलिंपिक के बारे में सोचूंगा।' निशानेबाजी विश्व कप फरवरी में होगा जिसकी मेजबानी नयी दिल्ली करेगा जो राइफल और पिस्टल प्रतियोगिताओं में पहला टूर्नामेंट होगा।
इससे भारतीय निशानेबाजों को अपनी ही घरेलू रेंज पर ओलंपिक कोटा हासिल करने का मौका मिलेगा। अब तक सिर्फ अपूर्वी चंदेला और अंजुम मोदगिल ही ओलिंपिक का कोटा हासिल कर पायी हैं। दोनों ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में ऐसा किया है। इनपुट-भाषा