{"_id":"648f425a2cb83b7a300c32d7","slug":"cwc-qualifiers-2023-west-indies-beat-usa-and-zimbabwe-beat-nepal-in-first-match-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWC Qualifiers 2023: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने की जीत से शुरुआत, टूर्नामेंट के पहले दिन लगे तीन शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CWC Qualifiers 2023: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने की जीत से शुरुआत, टूर्नामेंट के पहले दिन लगे तीन शतक
Sun, 18 Jun 2023 11:13 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:13 PM IST
सार
दो बार विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज के लिए चार खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए। वहीं, जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्सन और क्रेग इर्विन ने शतकीय पारी खेली। वहीं, अमेरिका के गजानन सिंह ने भी सैकड़ा लगाया।
विज्ञापन
सीन विलियम्स, क्रेग इर्विन और जेसन होल्डर
- फोटो : ICC/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व कप क्वालीफायर में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने रविवार (18 जून) को क्रमश: संयुक्त राज्य अमेरिका और नेपाल के खिलाफ जीत हासिल की। ग्रुप ए में मिली इस जीत के साथ ही दोनों टीमों के दो-दो अंक हो गए हैं। दो बार विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज के लिए चार खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए। वहीं, जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्सन और क्रेग इर्विन ने शतकीय पारी खेली। वहीं, अमेरिका के गजानन सिंह ने भी सैकड़ा लगाया।
पहले मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इर्विन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। नेपाल ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 290 रन का बड़ा स्कोर बनाया। उसके लिए कुशल भूर्तल ने 99 रनों की पारी खेली। विकेटकीपर आसिफ शेख ने 66, कुशल मल्ला ने 41 और कप्तान रोहित पौडेल ने 31 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ज एनगरवा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
इर्विन और विलियम्सन का शतक
291 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे शानदार बल्लेबाजी की। उसने 44.1 ओवर में दो विकेट पर 291 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए कप्तान क्रेग इर्विन ने सबसे ज्यादा नाबाद 121 रन बनाए। सीन विलियम्स ने 70 गेंद पर नाबाज 102 रन बनाए। वह वनडे में जिम्बाब्वे के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। टीम के लिए वेस्ले मधेवेरे ने 32 और जॉयलॉर्ड गम्बी ने 25 रन बनाए।
विज्ञापन
विंडीज के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
दूसरे मुकाबले की बात करें तो अमेरिका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज के चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। उसने 49.3 ओवर में 297 रन बनाए। जॉनसन चार्ल्स ने सबसे ज्यादा 66 रन की पारी खेली। जेसन होल्डर ने 56, रोस्टन चेज ने 55 और कप्तान शाई होप ने 54 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 43 रन की उपयोगी पारी खेली। अमेरिका के लिए कायेल फिलिप और सौरभ नेत्रवाल्कर ने तीन-तीन विकेट लिए।
गजानन का शतक बेकार
298 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका ने लड़ाई तो अच्छी लड़ी, लेकिन वह मैच को नहीं जीत सकी। अमेरिका के लिए गजानन सिंह ने 101 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिला। एस जहांगीर ने 39 और सौरभ ने नाबाद 34 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए कायेल मेयर्स और अल्जारी जोसेफ ने दो-दो विकेट लिए। जेसन होल्डर और रोस्टन चेज को एक-एक सफलता मिली।