फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs PBKS, IPL 2021: Punjab Kings beat Chennai Super Kings by 6 wickets with 42 balls to spare, KL Rahul missed century, IPL playoff

CSK vs PBKS: पंजाब ने चेन्नई को 42 गेंद शेष रहते छह विकेट से हराया, प्लेऑफ की रेस में बरकरार, शतक से चूके राहुल

Thu, 07 Oct 2021 08:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Oct 2021 08:44 PM IST
सार

इस जीत से पंजाब की टीम ने खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाया हुआ है। पंजाब की टीम के 14 मैचों के बाद छह जीत के साथ 12 अंक हैं। नेट रन रेट के मामले में यह टीम मुंबई से ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
CSK vs PBKS, IPL 2021: Punjab Kings beat Chennai Super Kings by 6 wickets with 42 balls to spare, KL Rahul missed century, IPL playoff
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 53वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को छह विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 134 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब ने 13 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान केएल राहुल 42 गेंदों पर सात चौके और आठ छक्के की मदद से 98 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन


इस जीत से पंजाब की टीम ने खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाया हुआ है। पंजाब की टीम के 14 मैचों के बाद छह जीत के साथ 12 अंक हैं। नेट रन रेट के मामले में यह टीम मुंबई से ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब का नेट रन रेट -0.001 है। वहीं, मुंबई का नेट रन रेट -0.048 है। 
विज्ञापन


प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब को उम्मीद करनी होगी कि कोलकाता राजस्थान के खिलाफ मैच बड़े अंतर से हारे और मुंबई भी अपना शुक्रवार को होने वाला मैच हार जाए। वहीं, हार के बावजूद चेन्नई के स्थान पर कोई फर्क नहीं पड़ा। टीम 14 मैचों में नौ जीत और 18 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। धोनी की टीम प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चेन्नई की शुरुआत खराब रही
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत खराब रही। ऋतुराज गायकवाड़ 12 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने चेन्नई को शुरुआती दो झटके दिए। ऋतुराज के बाद उन्होंने मोईन अली को शून्य पर पवेलियन भेजा। सुरेश रैना की जगह खेल रहे रॉबिन उथप्पा भी दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें क्रिस जॉर्डन ने आउट किया। फाफ डुप्लेसिस एक छोर पर जमे रहे और उन्होंने 21वां अर्धशतक लगाया। वह 55 गेंदों पर 76 रन बनाकर आउट हुए।

रवींद्र जडेजा और ब्रावो नाबाद रहे
इसके बाद जॉर्डन ने अंबाती रायुडू (4) को भी चलता किया। कप्तान धोनी 15 गेंद पर 12 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। रवींद्र जडेजा 15 और ड्वेन ब्रावो चार रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से अर्शदीप और जॉर्डन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, शमी और रवि को एक-एक विकेट मिला।

पंजाब टीम को मिली शानदार शुरुआत
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम की शुरुआत शानदार रही। राहुल ने मंयक अग्रवाल के साथ मिलकर 46 रन की ओपनिंग साझेदारी की। मयंक 12 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए। इसी ओवर में शार्दुल ने सरफराज खान (0) को भी पवेलियन भेजा। शाहरुख खान (8) भी कुछ खास नहीं कर सके। वे आठ रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, कप्तान राहुल एक छोर पर जमे रहे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों पर आईपीएल करियर का 27वां अर्धशतक लगाया।

कप्तान राहुल शतक से चूक गए
एडेन मार्कराम के साथ मिलकर पहले राहुल ने अपनी टीम को 100 के पार पहुंचाया। मार्कराम 13 रन बनाकर शार्दुल की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद राहुल ने मोइसेस हेनरिक्स के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। राहुल 42 गेंदों पर सात चौके और आठ छक्के की मदद से 98 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, हेनरिक्स तीन रन बनाकर नाबाद रहे।

दोनों टीमें-
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, रवींद्र जाडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।
पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, एडेन मारक्रम, सरफराज ख़ान, शाहरुख ख़ान, मोइजेज हेनरिक्स, हरप्रीत बरार, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed